अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी की फिल्म '' का टाइटल सॉन्ग '' रविवार को रिलीज कर दिया गया है। फैंस काफी समय से गाने का इंतजार कर रहे थे और गाने ने रिलीज होते ही धमाल मचा दिया। अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, हमने साल के सबसे बड़े डांस ट्रैक को बस अभी रिलीज किया है, ग्रूव के लिए तैयार हो जाएं।' अक्षय और कियारा की जबरदस्त केमिस्ट्री सॉन्ग 'बुर्ज खलीफा' में दुबई के खूबसूरत नजारों के बीच शूट किया गया है। गाने में अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी का लुक और केमिस्ट्री ने इसे और खूबसूरत बना दिया है। गाने में अक्षय शेख के अंदाज में तो कियारा हसीना के स्टाइल में नजर आ रही हैं। शशि और डीजे खुशी ने दी आवाज गाने 'बुर्ज खलीफा' को कंपोज शशि और डीजे खुशी ने किया है और गाने को आवाज भी दी है। लिरिक्स गगन आहूजा ने लिखे हैं। बता दें कि एक दिन पहले अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर गाने का टीजर रिलीज किया था। 9 नवंबर को रिलीज होगी फिल्म अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी की फिल्म 'लक्ष्मी बम' का डायरेक्शन राघव लॉरेन्स ने किया है। फिल्म का निर्माण फॉक्स स्टार स्टूडियोज और केप ऑफ गुड फिल्म्स के बैनर तले किया गया है। यह फिल्म 9 नवंबर को रिलीज होगी।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3lYQlIA
via IFTTT

No comments:
Post a Comment