खुशखबरी! संजय दत्त ने कैंसर को दी मात, जिंदगी की जंग जीतकर फैन्‍स से कही यह बात - BOLLYWOOD BOSS TV

BOLLYWOOD BOSS TV

Bollywood and Fashion Portal

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 21 October 2020

खुशखबरी! संजय दत्त ने कैंसर को दी मात, जिंदगी की जंग जीतकर फैन्‍स से कही यह बात

पिछले काफी दिनों से बॉलिवुड ऐक्टर की फैमिली और फैन्स उनकी तबीयत को लेकर काफी परेशान थे। संजय दत्त को फेंफड़े का डाइग्नोज हुआ था। पर अब लगता है कि संजय कैंसर फ्री हो गए हैं और उन्होंने सोशल मीडिया पर फैन्स के साथ यह खुशखबरी शेयर की है। संजय दत्त ने सोशल मीडिया पर एक नोट शेयर किया है। इस नोट के साथ संजय ने लिखा, 'आज आप सभी के साथ यह खबर शेयर करते हुए मेरा दिल कृतज्ञता से भर गया है। शुक्रिया।' संजय दत्त ने अपने नोट में लिखा, 'पिछले कुछ हफ्ते मेरे और मेरी फैमिली के लिए काफी कठिन थे। लेकिन जैसा कि कहते हैं कि भगवान सबसे मजबूत सिपाही को ही कठिन लड़ाई देता है। और आज, मेरे बच्चों के जन्मदिन पर, मैं खुश हूं कि इस लड़ाई से मैं जीत कर वापस आया हूं और उन्हें स्वास्थ्य और हमारे परिवार की भलाई का सबसे अच्छा गिफ्ट दे सका हूं। यह सब आपके भरोसे और सपोर्ट के बिना संभव नहीं था। मैं दिल से अपने परिवार, दोस्तों और उन सभी फैन्स का शुक्रगुजार हूं जो इस कठिन वक्त में मेरे साथ खड़े रहे और मेरी ताकत बने। मुझे इतना प्यार, दया और अनगिनत आशीर्वाद देने के लिए आप सभी का शुक्रिया।' बता दें कि अगस्त के महीने में ही संजय दत्त ने सोशल मीडिया पर अपनी खराब सेहत के बारे में जानकारी दी थी। इसके बाद संजय के कैंसर के बारे में बता चला। उन्होंने मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में कीमोथैरिपी कराई थी। इसके बाद ही संजय ने तुरंत अपनी अगली फिल्म 'शमशेरा' और 'केजीएफ: चैप्टर 2' की शूटिंग भी शुरू कर दी है।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3oaIdqf
via IFTTT

No comments:

Post Bottom Ad

Pages