बॉलिवुड में कुछ ऐक्टर्स ऐसे हैं जिन्होंने अपनी उम्र को मात दे रखी है। उनमें सबसे आगे नाम है का। जी हां, अनिल कपूर इस समय 63 साल के हैं लेकिन किसी जवान हीरो से कम नहीं लगते हैं। अनिल कपूर की फिटनेस देखकर शायद उनसे 20 साल छोटे हीरो भी शरमा जाएंगे। अनिल कपूर ने लॉकडाउन पीरियड में अपने शरीर पर जबरदस्त काम किया है जो अब उनकी तस्वीरों में दिखाई दे रहा है। पर अनिल कपूर ने जो अपनी हालिया तस्वीरें शेयर की हैं उनमें अनिल कपूर और भी ज्यादा जवान लग रहे हैं। इन तस्वीरों में अनिल कपूर टॉपलेस बीच पर टहलते दिखाई दे रहे हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए अनिल कपूर ने लिखा, 'यह पापा प्रचार नहीं करते, बस अपना टॉप निकालकर बीच पर टहलते हैं।' इन तस्वीरों के साथ अनिल कपूर ने एक लंबा कैप्शन लिखा है। उन्होंने लिखा, 'सबकी अपनी कमजोरी होती है, मेरी खाना है। मेरे भीतर के पंजाबी लड़के हमेशा स्वाद लेना पसंद है। मेरी लक्ष्य हमेशा मेरे पेट से बड़ा है। लॉकडाउन में मैंने एक नया शार्प लुक लेने का लक्ष्य रखा। इस नए लुक के लिए बिल्कुल नए तरीके से डायट लेनी थी। हर्ष और मेरे ट्रेनर मार्क ने यह जिम्मेदारी खुद पर ली और हमेशा मेरे खाने के प्लान का ध्यान रखा। मैंने कोशिश की और मैं लड़ा। कई बार मैं गिरा भी। और मैंने इससे जो सीखा वो ये कि चैन उतनी ही मजबूत होती है जितनी वह अपने जोड़ पर कमजोर होती है। इसलिए घर में सभी को मेरे साथ जुड़ना पड़ा। इसमें मेरी फैमिली को सपोर्ट करने के लिए खाना बनाने वाले भी शामिल हैं। फिटनेस केवल एक अकेले आदमी या औरत की लड़काई नहीं होती है बल्कि इसमें हमें सहारे और प्रोत्साहन की जरूरत होती है। (हमेशा अपने परिवार को शामिल करें और अगर सफलता पाना चाहते हैं तो अपने डायट में उनसे मदद लें।) क्या यह आसान हैं? ईमानदारी से कहूं तो हमेशा नहीं। कई बार यह पंजाबी मुंडा थोड़ा बहुत मचल भी जाता था लेकिन फिर ज्यादातर दिन ऐसा होता था जैसा इस तस्वीर में है।' बता दें कि इससे पहले भी अनिल कपूर ने अपनी कुछ तस्वीरें साझा की थीं जिनमें उन्होंने बताया था कि वह 10 साल से अपनी ऐड़ी की समस्या से जूझ रहे थे। इन तस्वीरों में अनिल कपूर रस्सी कूदते हुए और अपने डॉक्टर मुलर के साथ दिखाई दे रहे थे। वर्क फ्रंट की बात करें तो अनिल कपूर पिछली बार मोहित सूरी की फिल्म 'मलंग' में दिखाई दिए थे जिसमें उनके साथ आदित्य रॉय कपूर, दिशा पाटनी और कुणाल खेमू मुख्य भूमिकाओं में थे। अनिल कपूर ने करण जौहर की मल्टी स्टारर फिल्म '' भी साइन की है जिसमें उनके साथ विकी कौशल, रणवीर सिंह, करीना कपूर, जाह्नवी कपूर, आलिया भट्ट और भूमि पेडनेकर नजर आएंगे।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3jdllT7
via IFTTT

No comments:
Post a Comment