शिल्पा शेट्टी ने लिया गरम जलेबी का मजा, थ्रोबैक वीडियो हो रहा वायरल - BOLLYWOOD BOSS TV

BOLLYWOOD BOSS TV

Bollywood and Fashion Portal

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 18 October 2020

शिल्पा शेट्टी ने लिया गरम जलेबी का मजा, थ्रोबैक वीडियो हो रहा वायरल

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने से जुड़े अपडेट्स शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह गरम-गरम जलेबी खाती नजर आ रही हैं। शिल्पा शेट्टी का यह वीडियो उनकी आने वाली फिल्म 'हंगामा 2' की मनाली में शूटिंग के दौरान का है। शिल्पा शेट्टी ने शेयर किया वीडियो शिल्पा शेट्टी ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह शॉल ओढ़कर जलेबी खा रही हैं और वह जिस तरीके से जलेबी खा रही हैं उसे देखकर यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि ठंड में गर्मी का एहसास ले रही हैं। उनके इस वीडियो पर फैंस जमकर कॉमेंट कर रहे हैं। शिल्पा शेट्टी ने वीडियो के साथ लिखा ये कैप्शन शिल्पा शेट्टी ने इस वीडियो के साथ लिखा, 'मौसम- सुपर कोल्ड, जलेबी- सुपर हॉट (स्वादिष्ट और कुरकुरे और गरमा गरम)। कुछ जोड़ियां सही मायने में स्वर्ग में बनती हैं। सारी सावधानियों का ध्यान रखते हुए आखिरकार काफी लंबे समय के बाद संडे बिंज स्पेशल का मजा मैंने फिल्म के सेट पर ही उठाया। क्योंकि मैं इसे मना नहीं कर सकती थी, इतना तो बनता है।' शिल्पा शेट्टी की आने वाली फिल्में शिल्पा शेट्टी ने पिछले सप्ताह पिछले फिल्म 'हंगामा 2' की शूटिंग खत्म करके मनाली से लौटी हैं। प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में परेश रावल मीजान जाफरी, और प्रनीता सुभाष महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। इसके अलावा शिल्पा शेट्टी शब्बीर खान की फिल्म 'निकम्मा' में अभिमन्यु दसानी और शर्ली सेतिया के साथ नजर आएंगी।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3jcHOjc
via IFTTT

No comments:

Post Bottom Ad

Pages