लूप लपेटा: तापसी पन्‍नू संग पहली बार 'विचित्र' घटना, ऐक्‍शन सीन का सेटअप मगर शूट हुआ रोमांटिक सीन - BOLLYWOOD BOSS TV

BOLLYWOOD BOSS TV

Bollywood and Fashion Portal

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday, 15 February 2021

लूप लपेटा: तापसी पन्‍नू संग पहली बार 'विचित्र' घटना, ऐक्‍शन सीन का सेटअप मगर शूट हुआ रोमांटिक सीन

तापसी पन्‍नू की आने वाली फिल्‍म 'लूप लपेटा' की शूटिंग इन दिनों गोवा में चल रही है। 1998 में आई जर्मन थ्रिलर 'रन लोला रन' की अडैप्‍शन इस फिल्‍म का डायरेक्‍शन आकाश भाटिया कर रहे हैं। इस बीच फिल्‍म के एक रोमांटिक सीन की झलक सामने आई है। यह सीन तापसी और ऐक्‍टर ताहिर राज भसीन के बीच ओपन ग्राउंड में फ्लोटिंग बेड पर फिल्‍माया गया है। चूंकि यह सीन रेजिडेंशियल एरिया में शूट होना था, इसलिए इसे कुछ मिनट में ही पूरा कर लिया गया। सेटअप देखकर ऐसा लग रहा था जैसे कोई ऐक्‍शन सीन फिल्‍माया जाना है। हालांकि, बाद में वहां मौजूद लोग हैरान रह गए जब उन्‍हें पता चला कि लोकेशन पर रोमांटिक शॉट लिया गया है। यूनीक तरीके से कैप्‍चर किया गया विजुअल इस बारे में बात करते हुए तापसी ने कहा, 'यह पहली बार है जब मैंने ऐक्‍शन सीन के सेटअप पर रोमांटिक सीन शूट किया है। मेरा कैरक्‍टर सावी प्रैक्‍टिकल है और वह नो-नॉनसेंस लड़की है। वह जिस आदमी के प्‍यार में है, वह उसकी जिंदगी में रंग भरता है और उसकी लाइफ में ऐसा ऐंकर बन जाता है, जैसा वह चाहती है। यह आग और बर्फ जैसा कॉम्बिनेशन है, जब वे मिलते हैं तो उस विजुअल को यूनीक तरीके से कैप्‍चर किया गया है। यह बाकी फिल्‍मों जैसा नहीं है।' ऐक्‍टर ने बताया रोलर कोस्‍टर अडवेंचर वहीं, रोमांटिक सीन के अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए ताहिर ने बताया, 'हम असल में लटका दिए गए और किस किया। मेरा कैरक्‍टर सत्‍या उत्‍साही और बेपरवाह है। सावी के साथ उसका रोमांस इन दोंनो चीजों का कॉकटेल है। जब मैंने फिल्‍म की कहानी पढ़ी तो दोनों के कैरक्‍टर्स बिल्‍कुल अलग-अलग लगे। हालांकि, स्‍क्रीन पर इस रोमांस को प्‍ले करते हुए बेहतरीन समय गुजरा। यह रोलर कोस्‍टर अडवेंचर है।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2OD2pDL
via IFTTT

No comments:

Post Bottom Ad

Pages