दीया मिर्जा की शादी के लिए वेन्यू तैयार, दुल्हन की तरह किया गया है घर के सामने डेकोरेशन - BOLLYWOOD BOSS TV

BOLLYWOOD BOSS TV

Bollywood and Fashion Portal

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday, 15 February 2021

दीया मिर्जा की शादी के लिए वेन्यू तैयार, दुल्हन की तरह किया गया है घर के सामने डेकोरेशन

दीया मिर्जा दूसरी बार शादी करने जा रही हैं। आज 15 फरवरी को दीया वैभव रेखी से शादी रचाने जा रही हैं। शादी के लिए महफिल तैयार हो चुकी है, जिसकी एक झलक सामने भी आई है। सोशल मीडिया पर नजर आए इस वीडियो में दीया मिर्जा दीया की बिल्डिंग के नीचे डेकोरेशन की झलकियां हैं, जहां शादी का कार्यक्रम होना है। खूबसूरत फूलों और लाइटों से पूरी महफिल सजा दी गई है। शादी से पहले प्री-वेडिंग फंक्शन चल रहे हैं। प्री-वेडिंग पार्टी की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आईं हैं। दीया मिर्जा ने अपनी मेहंदी और ब्राइड लुक वाली तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। पिछले दिनों अचानक दीया की शादी की खबर मीडिया में छा गई। बताया गया कि यह शादी बेहद प्राइवेट रखी जाएगी, जिसमें कुछ खास दोस्तों और परिजनों को ही आमंत्रित किया जाएगा। वैभव मुंबई के बिजनसमैन और इन्वेस्टर हैं। कहा गया कि दोनों ने लॉकडाउन में एक-दूसरे के साथ काफी वक्त बिताया है और एक-दूसरे को अच्छी तरह से समझने के बाद ही उन्होंने शादी का फैसला लिया। याद दिला दें कि दीया की यह दूसरी शादी है। इससे पहले दीया की शादी साहिल संघा से शादी हुई थी, लेकिन करीब 11 साल बाद दोनों ने एक-दूसरे से अलग होने का फैसला लिया था।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2Nnk7KV
via IFTTT

No comments:

Post Bottom Ad

Pages