Video: रणवीर शौरी ने बनाया गाना- रिहाना तो बहाना है... पप्पू PM बनाना है - BOLLYWOOD BOSS TV

BOLLYWOOD BOSS TV

Bollywood and Fashion Portal

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, 5 February 2021

Video: रणवीर शौरी ने बनाया गाना- रिहाना तो बहाना है... पप्पू PM बनाना है

भारत में बीते दो महीनों से ज्यादा समय से चल रहा इन दिनों वैश्विक स्तर पर सुर्खियों में बना हुआ है। पिछले दिनों ग्रेटा थनबर्ग, रिहाना और मिया खलीफा ने किसान आंदोलन के सपॉर्ट में ट्वीट किए थे। इस पर तमाम बॉलिवुड सिलेब्स ने इसकी कड़ी आलोचना की थी। अब ऐक्टर ने एक गाना बनाया है, जिसमें उन्होंने ग्रेटा थनबर्ग, रिहाना और मोदी सहित अन्य लोगों का जिक्र किया है। रणवीर शौरी ने गुरुवार को अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह गिटार बजाते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपने गाने में ग्रेटा थनबर्ग और रिहाना पर निशाना साधा है। रणवीर शौरी के इस गाने के बोल हैं, 'रिहाना तो बहाना, किसानों के कंधे से बंदूक चलाना है। ग्रेटा तो अनपढ़ है, मोदी को शर्मिंदा करके पप्पू को पीएम बनाना है।' इस वीडियो को लोगों ने काफी पसंद किया है। इस वीडियो को अब तक 2 लाख ज्यादा लोग देख चुके हैं। बताते चलें कि रिहाना, ग्रेटा थनबर्ग और मिया खलीफा जैसी विदेशी हस्तियों के ट्वीट के बाद विदेश मंत्रालय ने बिना किसी का नाम लिए आंतरिक मामलों से दूर रहने की नसीहत दी थी। इसके बाद फिल्म और क्रिकेट जगत की तमाम हस्तियों ने भारत की एकता वाले ट्वीट कर इनके ट्वीट को प्रोपेगैंडा बताया था। वहीं, कुछ भारतीय सिलेब्स ने इन इंटरनैशनल हस्तियों का समर्थन भी किया था।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3aHYehA
via IFTTT

No comments:

Post Bottom Ad

Pages