महाशिवरात्रि पर हनी सिंह ने शेयर की बचपन की तस्वीर, देखने वाला है रैपर का 'शिव अवतार' - BOLLYWOOD BOSS TV

BOLLYWOOD BOSS TV

Bollywood and Fashion Portal

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday 11 March 2021

महाशिवरात्रि पर हनी सिंह ने शेयर की बचपन की तस्वीर, देखने वाला है रैपर का 'शिव अवतार'

देशभर में 11 मार्च को महाश‍िवरात्र‍ि का पर्व मनाया जा रहा है। इस मौके पर तमाम बॉलिवुड सिलेब्स ने अपने फैंस को सोशल मीडिया के जरिए की शुभकामनाएं दी हैं। वहीं, रैपर ने इस पर्व पर अपने चाहने वालों के लिए अपनी एक तस्वीर शेयर कर शुभकामनाएं दी हैं। हनी सिंह ने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने बचपन की तस्वीर शेयर की है। इसमें वह भगवान शिव के अवतार में नजर आ रहे हैं। हनी सिंह इस तस्वीर में काफी क्यूट लग रहे हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'मैं शिवा के अवतार में!! बचपन की यादें।' हाल ही में हनी सिंह के इंस्टाग्राम अकाउंट पर फॉलोअर्स की संख्या बढ़कर 80 लाख हो गई है। हनी सिंह ने अपने फैंस के प्रति आभार व्यक्त करते हुए लिखा, 'इंस्टाग्राम पर 80 लाख लोगों के परिवार होने पर आप सभी को ढेर सारा प्यार।' वर्कफ्रंट की बात करें तो हनी सिंह ने हाल ही में अपना डांस ट्रैक 'शोर मचेगा' रिलीज किया। गाने के बारे में बात करते हुए हनी सिंह ने कहा था, 'यह मेरी सर्वश्रेष्ठ रचनाओं में से एक है और मैं इस गीत के लिए होमी के साथ सहयोग करने के लिए उत्साहित हूं। हमने फिल्म के विषय को अपने संगीत के सार के रूप में रखा और दर्शकों को इसी तरह से प्रस्तुत करना चाहते थे। राजीव सुरती ने कुछ कूल मूव्स कोरियॉग्राफ किए हैं। भूषण कुमार और संजय गुप्ता को धन्यवाद, जिन्होंने गीत के विजन को समझा और इसे एक बेहतरीन वीडियो में बनाया। जॉन और इमरान के साथ स्क्रीन साझा करना एक खुशी थी।'


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2OG2g2C
via IFTTT

No comments:

Post Bottom Ad

Pages