र‍िया कपूर और कृष्‍णा श्रॉफ ने शेयर की ब‍िकीनी में फोटोज, बताएं क‍िसकी अदा पर फ‍िदा हुए आप - BOLLYWOOD BOSS TV

BOLLYWOOD BOSS TV

Bollywood and Fashion Portal

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday 11 March 2021

र‍िया कपूर और कृष्‍णा श्रॉफ ने शेयर की ब‍िकीनी में फोटोज, बताएं क‍िसकी अदा पर फ‍िदा हुए आप

बॉलिवुड ऐक्टर अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया कपूर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों से लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करती रहती हैं। रिया कपूर ने एक बार फिर बोल्ड तस्वीर शेयर कर लोगों को अपना दीवाना बना दिया है। वहीं, सोशल मीडिया पर ऐक्टिव रहने वालीं कृष्णा श्रॉफ ने भी अपनी तस्वीर शेयर की है। उनकी तस्वीर से आप नजरें नहीं हटा पाएंगे। दोनों की तस्वीरों पर उनके फैंस खूब कॉमेंट कर रहे हैं। रिया कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी बिकीनी में तस्वीर शेयर की है। रिया कपूर ने इसके साथ लिखा, 'मुझे लगा कि मैं मोटी थी। हम अपने आप से कभी नहीं जीत सकेंगे क्या? लेकिन हम कोशिश कर सकते हैं। जैसे टीना फे कहती हैं, यदि आप और कुछ नहीं बनाए रखते हैं, तो हमेशा सुंदरता के सबसे महत्वपूर्ण नियम को याद रखें, जो है: कौन परवाह करता है?' कृष्णा श्रॉफ ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी बिकीनी में तस्वीर शेयर की है। कृष्णा श्रॉफ ने इस तस्वीर के साथ लिखा, 'कोई बता सकता है कि वीकेंड पर मैं किस आइलैंड के लिए जा रही हूं?' रिया कपूर ने बीती 5 मार्च को अपना जन्मदिन मनाया था। उनके बर्थडे पर उनके बॉयफ्रेंड करण बूलानी ने रोमांटिक पोस्ट लिखा था। रिया कपूर प्रड्यूसर होने के साथ-साथ एक फैशन डिजाइनर भी हैं। रिया कपूर अपनी बड़ी बहन सोनम कपूर के साथ मिलकर रेसन नाम का फैशन ब्रैंड चलाते हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3l7LVj3
via IFTTT

No comments:

Post Bottom Ad

Pages