करण सिंह ग्रोवर को हवा में तैरते देख शिल्पा शेट्टी के हसबैंड ने किया कॉमेंट, बिपाशा बोलीं- ऐसा मत कहिए वर्ना... - BOLLYWOOD BOSS TV

BOLLYWOOD BOSS TV

Bollywood and Fashion Portal

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Tuesday 16 March 2021

करण सिंह ग्रोवर को हवा में तैरते देख शिल्पा शेट्टी के हसबैंड ने किया कॉमेंट, बिपाशा बोलीं- ऐसा मत कहिए वर्ना...

करण सिंह ग्रोवर ने एक नया वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह रस्सी के सहारे हवा में तैरते नजर आ रहे हैं। करण सिंह ग्रोवर के इस वीडियो पर उनके इंडस्ट्री फ्रेंड्स हैरान हैं और सबने कॉमेंट्स भी किया है। बिपाशा बसु ने भी उनके इस वीडियो पर प्यार भरा कॉमेंट किया है। हालांकि, इस वीडियो को देखकर राज कुंद्रा उन्हें कुछ और करने की सलाह दे रहे हैं जिसपर शिल्पा शेट्टी ने मजेदा कॉमेंट किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए करण सिंह ग्रोवर ने लिखा है- लेविलेट। वीडियो में करण आसन वाली मुद्रा में बैठे दिख रहे हैं और दोनों हाथों से रस्सी को पकड़कर वह हवा में ऊपर-नीचे होते दिख रहे हैं। उनके इस वर्कआउट को देख बिपाशा ने प्यार भरा कॉमेंट किया है और पोस्ट पर लव लिखा है। सिलेब्रिटीज़ ने करण सिंह ग्रोवर के इस वीडियो पर मजेदार पोस्ट किए हैं। आरती सिंह ने - मां कसम लिखकर कॉमेंट किया है। शिल्पा शेट्टी के हसबैंड राज कुंद्रा ने लिखा- अब इसे एक हाथ से करिए। जिसपर बिपाशा बसु कहती हैं- उसे मत कहिए, वर्ना वो ये भी कर लेंगे। करण सिंह ग्रोवर के इस वर्कआउट पर उन्हें जमकर तारीफें मिल रही हैं। बता दें कि हाल ही में बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर मालदीव की सैर पर थे। इस दौरान दोनों ने काफी तस्वीरें शेयर कीं। मालदीव में करण सिंह ग्रोवर के बर्थडे जमकर सेलिब्रेट किया उन्होंने।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3r08AQ1
via IFTTT

No comments:

Post Bottom Ad

Pages