सबसे बड़े परिवार के शानदार ऐक्‍टर्स, कसम Kapoor & Sons की, पढ़ते-पढ़ते थक जाएंगे - BOLLYWOOD BOSS TV

BOLLYWOOD BOSS TV

Bollywood and Fashion Portal

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Saturday 7 August 2021

सबसे बड़े परिवार के शानदार ऐक्‍टर्स, कसम Kapoor & Sons की, पढ़ते-पढ़ते थक जाएंगे

हिंदी फिल्‍म इंडस्‍ट्री अधूरी है, अगर उसमें 'कपूर परिवार' का जिक्र ना हो। इस परिवार के अलग-अलग मेंबर्स लंबे वक्‍त से लोगों को एंटरटेन करते आ रहे हैं। लेकिन आपको मालूम है कि इस लंबे-चौड़े फिल्‍मी खानदान में कितने मेंबर्स हैं जो दशकों से लोगों को हंसाते, रुलाते, झुमाते आ रहे हैं। काउंट करने बैठेंगे तो बस गिनते ही रह जाएंगे। आइए जानते हैं इस परिवार के उन लोगों के बारे में जो ऐक्‍टिंग की दुनिया में परचम लहरा रहे हैं... पृथ्‍वीराज कपूर पृथ्‍वीराज 'कपूर परिवार' के पहले सदस्‍य थे जिन्‍होंने फिल्‍मों में करियर बनाया। उन्‍होंने रामसारनी मेहरा कपूर से शादी की थी। त्रिलोक कपूर पृथ्‍वीराज कपूर के भाई त्रिलोक कपूर ने भी फिल्‍में जॉइन कीं और अपने समय के सबसे सफल ऐक्‍टर्स में से एक रहे। (कपूर फैमिली पाकिस्‍तान से मुंबई शिफ्ट हो गई। इसके बाद पृथ्‍वीराज कपूर के तीनों बेटे राज कपूर, शम्‍मी कपूर और शशि कपूर सिनेमा में आ गए) राज कपूर राज कपूर को 'भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा शोमैन' कहा जाता है। उन्‍होंने ऐक्‍टिंग के अलावा फिल्‍मों को प्रड्यूस किया और उनका डायरेक्‍शन भी किया। उन्‍होंने कृष्‍णा मल्‍होत्रा से शादी की थी। शम्‍मी कपूर शम्‍मी कपूर बॉलिवुड के सबसे टैलंटेड ऐक्‍टर्स में से एक रहे। उनके अनूठे डांस स्‍टेप्‍स को लोग आज भी कॉपी करते है। उन्‍होंने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्‍में दीं। उन्‍होंने पहली शादी गीता बाली से तो दूसरी नीला देवी से की थी। शशि कपूर शशि कपूर हिंदी फिल्‍म इंडस्‍ट्री के चॉकलेटी हीरो कहे जाते थे। उनकी रोमांटिक इमेज को लोगों ने काफी पसंद किया। उनकी तमाम फिल्‍में बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट रहीं। उन्‍होंने जेनिफर से शादी की थी। गीता बाली गीता बाली खुद पॉप्‍युलर ऐक्‍ट्रेस थीं और उनकी तमाम फिल्‍में सुपरहिट रहीं। आदित्‍य राज कपूर शम्‍मी कपूर के बेटे आदित्‍य राज कपूर ऐक्‍टर, फिल्‍ममेकर और रिटायर्ड बिजनसमैन हैं। जेनिफर केंडल शशि कपूर की पत्‍नी जेनिफर भी ऐक्‍ट्रेस थीं। वह थिअटर का भी हिस्‍सा रहीं। संजना कपूर शशि कपूर के बच्‍चे ऐक्‍टिंग में यूरोपियन लुक्‍स की वजह से असफल रहे। उनकी बेटी संजना अभी पृथ्‍वी थिअटर चलाती हैं। कुणाल कपूर शशि कपूर के पहले बेटे कुणाल कपूर एक ऐड कंपनी चलाते हैं। करण कपूर शशि कपूर के सबसे छोटे बेटे करण कपूर लंदन में फोटोग्राफी कंपनी चला रहे हैं। (राज कपूर के तीन बेटे रणधीर कपूर, ऋषि कपूर और राजीव कपूर) रणधीर कपूर रणधीर कपूर ऐक्‍टर होने के अलावा फिल्‍म प्रड्यूसर और डायरेक्‍टर भी रहे। शुरुआती फिल्‍मों के बाद 80 के दशक की शुरुआत में उनके करियर में डाउनफॉल आ गया। फिर वह चुनिंदा फिल्‍मों में ही दिखे। रणधीर कपूर ने बबिता से शादी की। उनकी दो बेटियां करिश्‍मा कपूर और करीना कपूर खान। करिश्‍मा कपूर करिश्‍मा बॉलिवुड की सबसे सफल ऐक्‍ट्रेसेस में से एक रही हैं। उनकी शादी संजय कपूर से हुई थी लेकिन उनका तलाक हो गया। करीना कपूर खान करीना कपूर खान हिंदी फिल्‍म इंडस्‍ट्री की सबसे पॉप्‍युलर ऐक्‍ट्रेस हैं। उन्‍होंने सैफ अली खान से शादी की है। ऋषि कपूर ऋषि कपूर परिवार में सबसे सफल ऐक्‍टर्स में से एक रहे। 'चिंटू' के नाम से मशहूर रहे ऋषि ने भी ऐक्‍टिंग के अलावा फिल्‍में डायरेक्‍ट और प्रड्यूस कीं। उनकी ऐक्‍टिंग को हर वर्ग के लोगों ने सराहा और उन्‍होंने कई सारे अवॉर्ड्स अपने नाम किए। राजीव कपूर फिल्‍म 'राम तेरी गंगा मैली' के लिए मशहूर राजीव कपूर अपने भाइयों की तरह सफल नहीं हो सके। उनके बच्‍चे नहीं हैं। रणबीर कपूर ऋषि कपूर के बेटे रणबीर की गिनती बॉलिवुड के सबसे टैलंटेड और हैंडसम ऐक्‍टर्स में होती है। अरमान जैन रीमा जैन और मनोज जैन के बड़े बेटे अरमान ने फिल्‍म 'लेकर हम दीवाना दिल' से ऐक्‍टर के तौर पर डेब्‍यू किया था। आदर जैन रीमा जैन और मनोज जैन के छोटे बेटे ने फिल्‍म 'कैदी बंद' से ऐक्‍टर के तौर पर बॉलिवुड डेब्‍यू किया था। जहान कपूर कुणाल कपूर के बेटे जहान कपूर अब फिल्‍म 'फराज' से फिल्‍म डेब्‍यू करने जा रहे हैं। उन्‍होंने थिअटर भी किया हुआ है।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3lG44Hi
via IFTTT

No comments:

Post Bottom Ad

Pages