'बसपन का प्यार' गाकर इंटरनेट सेंसेशन बने सहदेव दिर्दो (Sahdev Dirdo) एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। उनका नया वीडियो सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह नेटफ्लिक्स की पॉप्युलर सीरीज 'मनी हाइस्ट' के ट्रैक को गा रहे हैं। सहदेव 'बेला चाओ बेला चाओ' को अपने अंदाज में गा रहे हैं और यह लोगों को काफी पसंद आ रहा है। गाने पर यूजर्स खूब कॉमेंट कर रहे हैं और इसे दोस्तों के साथ शेयर कर रहे हैं। वे सहदेव की तारीफ भी कर रहे हैं। सहदेव की बदल गई जिंदगी बता दें, 'बसपन का प्यार' गाने के बाद छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के रहने वाले सहदेव की जिंदगी ही बदल चुकी है। उनका गाना इतना पॉप्युलर हुआ कि मशहूर बॉलिवुड रैपर बादशाह ने उन्हें मुंबई बुलाया और उनके साथ गाना रिकॉर्ड किया। 'इंडियन आइडल' में पहुंचे थे सहदेव इसके अलावा सहदेव 'इंडियन आइडल 12' के मंच पर भी पहुंचे तो छत्तीसगढ़ के सीएम ने भी उनसे मुलाकात की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। तमाम सारे सिलेब्रिटीज ने भी सहदेव के गाने पर अपने डांस मूव्स इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3kXgOXX
via IFTTT

No comments:
Post a Comment