मृणाल ठाकुर की 'Thadam' के हिंदी रीमेक में एंट्री, आदित्य रॉय कपूर संग आएंगी नजर - BOLLYWOOD BOSS TV

BOLLYWOOD BOSS TV

Bollywood and Fashion Portal

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday, 6 September 2021

मृणाल ठाकुर की 'Thadam' के हिंदी रीमेक में एंट्री, आदित्य रॉय कपूर संग आएंगी नजर

बॉलिवुड में पिछले कुछ समय से साउथ की सुपरहिट फिल्मों के रीमेक बनाने का चलन तेजी से बढ़ा है। तमिल सुपरहिट फिल्म '' के हिंदी रीमेक () की घोषणा पहले ही की जा चुकी है। इसमें लीड रोल में () नजर आने वाले हैं। अब खबर है कि फिल्म में आदित्य के ऑपोजिट ऐक्ट्रेस () को साइन किया गया है। मृणाल ने सोशल मीडिया पर इस खबर को कन्फर्म भी किया है। मृणाल ने सोशल मीडिया पर आदित्य रॉय कपूर के साथ अपनी एक खूबसूरत तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'यह सामना करना करने का समय है। आदित्य रॉय कपूर क्या आप तैयार हैं? तमिल हिट फिल्म थडम के हिंदी रीमेक में काम करने के लिए बेहद उत्साहित हूं जिसका डायरेक्शन वर्धन केतकर करने जा रहे हैं।' देखें, मृणाल ठाकुर का पोस्ट: 'थडम' के हिंदी रीमेक को भूषण कुमार और मुराद खेतानी प्रड्यूस कर रहे हैं। यह एक सच्ची घटनाओं पर आधारित ऐक्शन-थ्रिलर फिल्म होगी। ऑरिजनल तमिल फिल्म को मगिज तिरुमेनी ने डायरेक्ट किया था और इसमें अरुण विजय, तान्या होप, स्मृति वेंकट और विद्या प्रदीप मुख्य भूमिकाओं में थे। वर्क फ्रंट की बात करें तो मृणाल ठाकुर इस फिल्म के अलावा शाहिद कपूर के साथ फिल्म 'जर्सी' में भी नजर आने वाली हैं। आदित्य रॉय कपूर की बात करें तो वह इस फिल्म के अलावा 'ओम: द बैटल विदइन' में काम कर रहे हैं। इस फिल्म में आदित्य के साथ संजना सांघी नजर आने वाली हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3BJo5RZ
via IFTTT

No comments:

Post Bottom Ad

Pages