शाहरुख खान को फैन के यूनीक गिफ्ट ने किया सरप्राइज, असिस्‍टेंट को भेजकर खुद मंगाया - BOLLYWOOD BOSS TV

BOLLYWOOD BOSS TV

Bollywood and Fashion Portal

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday, 6 September 2021

शाहरुख खान को फैन के यूनीक गिफ्ट ने किया सरप्राइज, असिस्‍टेंट को भेजकर खुद मंगाया

बॉलिवुड के सुपरस्‍टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) देश और दुनिया में कितने पॉप्‍युलर हैं, यह तो जगजाहिर है। उनकी हर जगह तगड़ी फैन फॉलोइंग है। हाल ही में संत तुकाराम नगर मेट्रो स्‍टेशन के पास शूटिंग खत्‍म करने के बाद शाहरुख को तब सरप्राइज मिल गया जब पुणे बेस्‍ड एक फैन से उन्‍हें यूनीक गिफ्ट मिला। पेशे से कोर्ट मैरेज सर्विस एजेंट और ऑटोग्राफ इकट्ठा करने का शौक रखने वाले सुदर्शन ठाकुर ने अपने फेवरिट ऐक्‍टर के लिए स्‍पेशल गिफ्ट तैयार किया। उन्‍होंने शाहरुख की तस्‍वीरों का एक मोनोक्रोम पोस्‍टर तैयार किया। इस पर उन्‍होंने अलग-अलग मूल्‍यवर्गों के भारतीय रुपयों के करंसी नोट्स भी जोड़े जिसके सीरियल नंबर ऐक्‍टर की बर्थडे जैसे ही थे। खान सर ने दूर से ही देख लिया पोस्‍टर सुदर्शन को पोस्‍टर पर शाहरुख का मच अवेटेड ऑटोग्राफ मिला तो उन्‍होंने इन करंसी नोट्स को ऐक्‍टर को गिफ्ट कर दिया। किंग खान से मिलने के एक्‍सपीरियंस को शेयर करते हुए सुदर्शन ने कहा, 'मैं शाहरुख की वैनिटी के पास हाथ में पोस्‍टर लिए खड़ा था। दूर से ही उन्‍होंने मेरे पोस्‍टर को देख लिया और अपने असिस्‍टेंट को मेरे पास भेजा। चूंकि वह कड़े सिक्‍यॉरिटी प्रोटोकॉल में थे, उनके असिस्‍टेंट मेरा पोस्‍टर लेकर ऐक्‍टर के पास गए जिन्‍होंने उस पर साइन किया। मुझे खुशी हुई कि खान सर ने मेरा गिफ्ट स्‍वीकार किया। उन्‍हें गिफ्ट पसंद आया, यह दिखाने के लिए उन्‍होंने दूर से ही थम्‍ब्‍स अप किया।' फिल्‍म में नजर आएंगे ये ऐक्‍टर्सबता दें, शाहरुख खान पिंपरी में स्थित मेट्रो स्‍टेशन के पास साउथ के डायरेक्‍टर ऐटली की अगली फिल्‍म की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्‍म में नयनतारा, प्रियामणि और राणा डग्‍गुबाती जैसे ऐक्‍टर्स भी अहम किरदारों में हैं। मेट्रो के अधिकारियों से मिले शाहरुख ब्‍लैक वेस्‍ट और डेनिम्‍स में देखकर ऐसा लग रहा है कि शाहरुख किसी ऐक्‍शन सीक्‍वंस की शूटिंग कर रहे थे। इस दौरान शाहरुख ने स्‍टेशन पर मेट्रो के अधिकारियों से मुलाकात भी की और उनके साथ तस्‍वीरें क्‍लिक कराने के अलावा ऑटोग्राफ भी दिया।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2X2xTYt
via IFTTT

No comments:

Post Bottom Ad

Pages