() को बॉलिवुड के कुछ बेहद टैलेंटेड लोगों में से एक माना जाता है। फरहान ने डायरेक्शन में तो अपना लोहा मनवाया ही है, इसके बाद ऐक्टिंग और सिंगिंग में भी उनको पसंद किया गया है। फरहान जल्द ही () के टॉक शो '' (Pinch) के दूसरे सीजन में नजर आने वाले हैं। बुधवार 7 सितंबर को प्रसारित होने वाले इस एपिसोड का प्रोमो वीडियो सामने आया है जिसमें फरहान अख्तर खुद को ट्रोल किए जाने पर बात कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर फरहान के बारे में एक यूजर ने कॉमेंट किया, 'फ्लॉप हीरो के पास केवल एक हिट फिल्म है, भाग मिल्खा भाग और वो भी इसलिए चली क्योंकि वह स्वर्गीय मिल्खा सिंह के ऊपर थी।' इस कॉमेंट के जवाब में फरहान ने कहा, 'इस फ्लॉप हीरो के जरिए आपको मिल्खा जी की कहानी देखने मिल गई, उसी से मैं खुश हूं।' एक अन्य कॉमेंट में एक यूजर ने फरहान अख्तर की फटी हुई आवाज का मजाक उड़ाया है जिस पर फरहान भी अपनी हंसी नहीं रोक सके। देखें, प्रोमो: बता दें कि एक समय पर अरबाज के पिता सलीम खान और फरहान के पिता जावेद अख्तर की जोड़ी ने बॉलिवुड को एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दीं। बाद में दोनों की जोड़ी टूट गई। इस मुद्दे पर जब अरबाज ने फरहान का रिऐक्शन पूछा तो उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि यह बहुत अच्छी बात है कि सलीम साहब और डैड के बीच में जो भी हुआ उसका असर हम लोगों के रिश्तों पर नहीं पड़ा है।' वर्क फ्रंट की बात करें तो फरहान लंबे समय बाद डायरेक्शन में वापसी करने जा रहे हैं। उनकी अगली फिल्म '' () की घोषणा हो चुकी है। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा, कटरीना कैफ और आलिया भट्ट लीड किरदारों में नजर आएंगी। यह फिल्म 2023 में रिलीज होगी।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/38LWX8C
via IFTTT

No comments:
Post a Comment