'कोई मिल गया' ऐक्टर रजत बेदी के खिलाफ मामला दर्ज, हॉस्पिटलाइज पीड़ित का हाल क्रिटिकल - BOLLYWOOD BOSS TV

BOLLYWOOD BOSS TV

Bollywood and Fashion Portal

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday, 6 September 2021

'कोई मिल गया' ऐक्टर रजत बेदी के खिलाफ मामला दर्ज, हॉस्पिटलाइज पीड़ित का हाल क्रिटिकल

'कोई मिल गया' ऐक्टर रजत बेदी () के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि ऐक्टर रजत बेदी ने बीती शाम (September 6, 2021) को अंधेरी इलाके में एक शख्स को टक्कर मार दी। इस घटना के खिलाफ डीएन नगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। इस ऐक्सिडेंट में घायल शख्स के परिवार वालों ने स्वीकार किया कि ऐक्टर ने उन्हें हॉस्पिटल तक लाने में खुद मदद की। मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार देर रात ऐक्टर रजत बेदी ड्राइव कर रहे थे और इसी दौरान अंधेरी में कथित तौर पर एक शख्स को अपनी कार से टक्कर मार दी। रजत बेदी के खिलाफ डीएन नगर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया जा चुका है। बताया जा रहा है कि डीएन नगर में रहने वाला 39 वर्षीय वह शख्स अपने काम से घर लौट रहा था, जब यह हादसा हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह शख्स नशे में धुत्त होकर सड़क पर चल रहा था जब आचानक रजत की कार से सामना हो गया। हालांकि, रजत ने इस ऐक्सिडेंट के बाद वहां से भागे नहीं बल्कि उन्होंने पीड़ित की मदद की। बताया जा रहा है कि वह शख्स सड़क पार करते समय बेहोशी की हालत में था। इस ऐक्सिडेंट में उस व्यक्ति के सिर के पीछे चोट लगी है। मिड-डे से हुई बातचीत में पीड़ित की वाइफ ने बताया है कि यह घटना शाम साढ़े 6 बजे हुई, जब उनके हसबैंड काम से लौटकर वापस घर आ रहे थे और वह नशे में थे। उन्होंने बताया कि ऐक्टर रजत बेदी की कार से उनकी टक्कर हो गई, जब वह सड़क क्रॉस कर रहे थे, वह नीचे गिर गए और सिर के पीछे चोट आई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, रजत इस घटना में घायल उस शख्स को फौरन हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। रजत ने हॉस्पिटल वालों को इस बात की जानकारी खुद दी कि उन्होंने राह चलते इस शख्स को अपनी कार से टक्कर मार दी है। फिलहाल, इस घटना में घायल वह शख्स हॉस्पिटलाइज हैं। खबर यह भी है कि हॉस्पिटल में भर्ती इस शख्स की हालत क्रिटिकल है। रजत की फिल्मों की बात करें तो उन्होंने 'कोई मिल गया' के अलावा 'रॉकी' 'चालबाज', 'रक्त', 'खामोश' जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2Vp12wm
via IFTTT

No comments:

Post Bottom Ad

Pages