में '' () से धमाकेदार डेब्यू करने वाले ऐक्टर () पिछले कुछ समय से अपनी फिल्मों नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहे हैं। इमरान ने 2011 में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड () से शादी कर ली थी। हालांकि इन दोनों के बीच रिश्ते ठीक नहीं रहे जिसके बाद 2019 में अवंतिका ने इमरान से अलग रहने का फैसला कर लिया। हालांकि अब खबर है कि दोनों एक बार फिर नजदीक आ रहे हैं और अपना रिश्ता बचाने की कोशिश कर रहे हैं। हमारे सहयोगी टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, हाल में एक शादी के दौरान इमरान और अवंतिका का आमना-सामना हो गया। इस दौरान दोनों बेहद अच्छी तरह से एक-दूसरे से मिले। इन दोनों की इस मुलाकात के बाद माना जा रहा है कि दोनों के बीच एक बार फिर पैचअप हो सकता है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अवंतिका मलिक भी इमरान से अपने मतभेद दूर करना चाहती हैं। बता दें कि कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि इमरान खान की ऐक्ट्रेस लेखा वॉशिंगटन से नजदीकियों के चलते अवंतिका नाराज हो गई थीं। इमरान और लेखा के पति पाब्लो चटर्जी अच्छे दोस्त हैं। कहा जाता है कि अंवतिका के घर छोड़ने के बाद इमरान को कई बार लेखा के साथ देखा गया। यह भी दावा किया गया था कि दोनों की नजदीकियों के कारण लेखा की शादी में दरार आ गई थी। अब देखना होगा कि इमरान और अवंतिका एक बार फिर अपनी शादी को बचा पाते हैं और साथ आते हैं या नहीं।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2YmZq7h
via IFTTT

No comments:
Post a Comment