संसद सदस्य (Shashi Tharoor) अपनी हाजिर जवाबी और बेहतरीन अंग्रेजी के लिए मशहूर हैं। शशि को हिंदी में बोलते हुए कम ही देखा गया है। अब सोमवार को शशि थरूर ने अपना एक वीडियो () सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसमें वह मशहूर सॉन्ग 'एक अजनबी हसीना से यूं मुलाकात हो गई' गाते नजर आ रहे हैं। इस गाने को गाते हुए साफ पता चल रहा है कि शशि को हिंदी बोलने में दिक्कत होती है। इस वीडियो पर गीतकार () ने खूब मजे लिए हैं। शशि ने अपना वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'सूचना तकनीक पर संसदीय समिति के लिए दूरदर्शन श्रीनगर के लिए आयोजित कार्यक्रम के बाद मुझे सदस्यों के लिए गाना गाने के लिए कहा गया। इसकी कोई तैयारी नहीं थी मगर मैंने इसे इंजॉय किया।' वैसे इस गाने के लिए शशि को गीत के बोल तो ऑनलाइन मिल गए लेकिन हिंदी में उनका उच्चारण ठीक नहीं था। जब गीतकार जावेद अख्तर ने इस वीडियो को देखा तो उन्होंने शशि थरूर को छेड़ने के लिए लिखा, 'वाह, हमारे यहां हिंदी में भी एक ऐसा ही गाना है।' देखें, शशि का वीडियो: बता दें कि हाल में जावेद अख्तर तब विवादों में घिर गए थे जब उन्होंने अफगानिस्तान के तालिबान की तुलना आरएसएस और विश्व हिंदू परिषद से कर दी थी। इसके बाद न केवल जावेद को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया बल्कि बीजेपी नेता भी उन पर काफी हमलावर हो गए थे। बीजेपी ने जावेद अख्तर से अपने बयान के लिए माफी मांगने को कहा है। इस मामले में जावेद अख्तर के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई गई है।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3BPZA5Q
via IFTTT

No comments:
Post a Comment