'बिग बॉस ओटीटी' (Bigg Boss OTT) के फिनाले में बस 2 ही हफ्ते बचे हैं और घर में सिर्फ 3 जोड़ियों के अलावा दिव्या अग्रवाल बची हैं। ऐसे में शो को और भी रोमांचक बनाने के लिए मेकर्स बड़ा ट्विस्ट (Bigg Boss OTT new twist) लेकर आए हैं। इस ट्विस्ट के बाद न सिर्फ घरवालों की जोड़ियां टूट गईं, बल्कि समीकरण भी बदल गए। अब बिग बॉस के घर में टिके रहने के लिए घरवालों को अपनी सूझ-बूझ और स्ट्रैटिजी से काम लेना होगा। जिस कंटेस्टेंट का पैंतरा काम कर जाएगा, वही बिग बॉस के घर में टिकेगा। दरअसल बिग बॉस ने अब सभी घरवालों की जोड़ियां तोड़ दी हैं। यानी अब सभी लोग कनेक्शन के लिए नहीं बल्कि अपने-अपने लिए गेम खेलेंगे। इस नए ट्विस्ट के साथ बिग बॉस ने पूरा खेल ही पलट दिया है। कनेक्शन टूटते ही सारी जोड़ियों की आपसी दुश्मनी बाहर निकली। निशांत और राकेश एकदम सेफ नतीजा यह हुआ कि इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए दिव्या अग्रवाल (), प्रतीक सहजपाल (Pratik Sehajpal), मूस जट्टाना (Moose Jattana), शमिता शेट्टी (Shamita Shetty)और नेहा भसीन (Neha Bhasin) नॉमिनेट हो गईं। वहीं राकेश बापट (Raqesh Bapat) और निशात भट्ट (Nishant Bhatt) एकदम सुरक्षित है। पढ़ें: किसने-किसको किया नॉमिनेट बता दें कि यह नॉमिनेशन प्रक्रिया सोमवार यानी 6 सितंबर को हुई, जिसमें राकेश बापट ने प्रतीक और मूस को नॉमिनेट किया। वहीं शमिता शेट्टी ने दिव्या अग्रवाल और मूस को घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट किया। जब मूस की बारी आई तो उन्होंने शमिता के साथ-साथ नेहा को नॉमिनेट कर दिया। पढ़ें: नॉमिनेशन प्रक्रिया के लिए जब प्रतीक को कन्फेशन रूम में बुलाया गया तो उन्होंने दिव्या और राकेश का नाम लिया, जबकि नेहा ने मूस जट्टाना और दिव्या को नॉमिनेट किया। वहीं निशांत भट्ट ने शमिता और नेहा भसीन को नॉमिनेट किया। अब देखना यह होगा कि कनेक्शन टूटने के बाद घरवाले शो में टिके रहने के लिए क्या पैंतरे अपनाएंगे।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3n9w2Mk
via IFTTT

No comments:
Post a Comment