आपने रवीना टंडन (Raveena Tandon)और कटरीना कैफ (katrina Kaif) का 'टिप टिप बरसा पानी' तो देख लिया, अब बारी है गोविन्दा की। गोविन्दा का लेटेस्ट सॉन्ग 'टिप टिप पानी बरसा' हाल ही में रिलीज़ हुआ है, जो फैन्स को काफी पसंद आ रहा है। गोविन्दा अपने इस गाने से 90 के दशक के अपनी फिल्मों की यादें ताजा कर रही हैं। गोविन्दा ने यूट्यूब चैनल 'गोविंदा रॉयल्स' पर इस गाने को रिलीज किया गया है। मजेदार यह है कि गोविन्दा ने अपने इस गाने को खुद लिखा और गाया भी है। गोविन्दा ने इंस्टाग्राम पर अपने इस गाने का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'हलो दोस्तो, मैं अपना नया ट्रैक अंग तेरा तरसा तो टिप टिप पानी बरसा लेकर आया हूं, उम्मीद है आप सबको यह पसंद आएगा।' इस वीडियो में गोविन्दा अपने क्लासिक अंदाज में फैन्स का दिल चुराते नजर आ रहे हैं।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3nhhGZY
via IFTTT

No comments:
Post a Comment