पिछले दिनों बॉलिवुड ऐक्ट्रेस को उनके 'भीख में मिली आजादी' वाले विवादित बयान पर काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था। कई सिलेब्रिटीज ने कंगना रनौत के बयान की तीखी आलोचना की थी। टीवी की मशहूर ऐक्ट्रेस ने भी बिना कंगना का नाम लिए उन पर निशाना साधा है। कविता ने सोशल मीडिया पर की एक तस्वीर शेयर करते हुए सवाल उठाया है कि आखिर प्रियंका को क्यों नहीं दिया गया? कविता कौशिक ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वे दोनों पूजा करते नजर आ रहे हैं। कविता ने इस तस्वीर के साथ लिखा, 'आखिर इनको पद्म श्री क्यों नहीं मिला? बेहतरीन ऐक्टर, अच्छी इंसान, पूरी दुनिया में सफल और बिना कोई झंडा उठाए भारतीय संस्कृति को सामने रखा। और हां, इन्होंने कभी अपने किसी सीनियर, साथ काम करने कलाकार या किसी का भी अपमान नहीं किया। यह बेहतरीन हैं।' कविता कौशिक की इस पोस्ट से माना जा रहा है कि उन्होंने बिना नाम लिए कंगना रनौत की आलोचना की है। हालांकि यहां बता दें कि प्रियंका चोपड़ा को साल 2016 में ही पद्म श्री सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है। कविता कौशिक से पहले राखी सावंत ने भी कंगना रनौत की खुलकर आलोचना करते हुए उन्हें 'देशद्रोही' तक बता दिया था।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3HrgpaI
via IFTTT

No comments:
Post a Comment