Bigg Boss 15, 14 Nov: सलमान को देख भावुक हुए सिद्धांत तो ऐक्टर ने लगा लिया गले - BOLLYWOOD BOSS TV

BOLLYWOOD BOSS TV

Bollywood and Fashion Portal

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 14 November 2021

Bigg Boss 15, 14 Nov: सलमान को देख भावुक हुए सिद्धांत तो ऐक्टर ने लगा लिया गले

'बिग बॉस 15' (Bigg Boss 15) का 13 नवंबर का 'वीकेंड का वार' एपिसोड काफी धमाकेदार रहा था। लेकिन 14 नवंबर को आने वाले एपिसोड में घरवालों की जबरदस्त लड़ाई के साथ-साथ रानी मुखर्जी () और सलमान खान () की मस्ती भी देखने को मिलेगी। रानी मुखर्जी अपनी आने वाली फिल्म 'बंटी और बबली 2' () के प्रमोशन के लिए 'बिग बॉस 15' में पहुंचीं। उनके साथ में को-स्टार्स शरवरी वाघ (Sharvari Wagh) और सिद्धांत चतुर्वेदी () भी थे। लेकिन सेट पर जाते ही सिद्धांत रो पड़े और यह देख सलमान भी हैरान रह गए। 'गली बॉय' (Gully Boy) में अपनी ऐक्टिंग से हर किसी के दिल पर छा जाने वाले सिद्धांत जब 'बिग बॉस' के स्टेज पर पैर रखते ही नर्वस और डरे-सहमे से दिखे तो रानी मुखर्जी ने इसकी वजह पूछी। जैसे ही रानी को अहसास हुआ कि इसकी वजह सलमान खान हैं तो वह ऐक्टर की ओर इशार करते हुए सिद्धांत से पूछती हैं, 'डर क्यूं रहे हो?' इस पर सिद्धांत कहते हैं कि उनके सामने उनके फेवरिट ऐक्टर हैं, जिन्हें वह आदर्श मानते हैं। इसलिए वह नर्वस हो रहे हैं। यह कहते हुए सिद्धांत इमोशनल हो जाते हैं। यह देख सलमान भी हैरान रह जाते हैं और वह आगे बढ़कर सिद्धांत को गले लगा लेते हैं। इसके बाद सिद्धांत और शरवरी की एंट्री बिग बॉस के मुख्य घर में होती है, जहां वो घरवालों से टास्क करवाते हैं। सिद्धांत और शरवरी ने घरवालों को एक टास्क दिया था, जिसमें उन्हें कीचड़ वाला पानी उस कंटेस्टेंट के ऊपर फेंकना था, जिसे वह घर में नहीं देखना चाहते। इसमें प्रतीक और उमर एक-दूसरे पर कीचड़ वाला पानी फेंकते थे और भिड़ जाते हैं। दोनों एक-दूसरे पर पर्सनल कॉमेंट करते हैं, जो सिद्धांत और शरवरी को भी डरा देता है।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3wM4AGZ
via IFTTT

No comments:

Post Bottom Ad

Pages