बॉलिवुड ऐक्टर (Kartik Aaryan) को इंडस्ट्री में शुरुआत में भले ही पहचान न मिली हो लेकिन अब उनकी खास जगह हो गई है। अब कार्तिक आर्यन अपनी ऐक्टिंग के अलावा अपनी स्टाइल और सादगी के लिए भी जाने जाते हैं। हाल ही कार्तिक आर्यन का एक वीडियो () सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कार्तिक आर्यन अपनी लग्जरी कार के बोनट पर रखकर चाइनीज फूड खा रहे हैं। सोशल मीडिया पर आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि कार्तिक आर्यन अपने दोस्त के साथ शहर के एक स्नैक्स कॉर्नर पर चाइनीच खाने का आनंद ले रहे हैं। उन्होंने अपनी लग्जरी कार के बोनट पर रखकर चाइनीज फूड खाया। इस दौरान पपाराजी और फैंस ने उन्हें अपने कैमरे में कैद किया। कार्तिक आर्यन ने भी फैंस के साथ तस्वीरें क्लिक करवाई। कार्तिक आर्यन इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म 'धमाका' के प्रमोशन में बिजी हैं। राम माधवानी के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 19 नवंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। कार्तिक आर्यन हाल ही 'बिग बॉस 15' में सलमान खान के साथ नजर आए। इसके बाद वह घर के सदस्यों से मिले। उन्होंने अपनी फिल्म का प्रमोशन भी किया। वर्क फ्रंट की बात करें तो कार्तिक आर्यन के पास फिल्म 'धमाका' के अलावा कई और फिल्में हैं। कार्तिक आर्यन की पाइपलाइन में फिल्म 'शहजादा', फिल्म 'भूल भुलैया 2', फिल्म 'फ्रेडी', फिल्म 'कैप्टन इंडिया' और समीर विद्वांस की एक फिल्म है।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3ouzhN9
via IFTTT

No comments:
Post a Comment