Bigg Boss 15, 16 Nov Promo: राजीव ने खोया आपा, नेहा ने तेजस्वी को कहा 'ब्रेनलेस' - BOLLYWOOD BOSS TV

BOLLYWOOD BOSS TV

Bollywood and Fashion Portal

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 16 November 2021

Bigg Boss 15, 16 Nov Promo: राजीव ने खोया आपा, नेहा ने तेजस्वी को कहा 'ब्रेनलेस'

जब से 'बिग बॉस 15' (Bigg Boss 15) में वीआईपी जोन बना है और उसमें कुछ कंटेस्टेंट्स की एंट्री हुई है, तबसे घर में घमासान मचा हुआ है। वीआईपी जोन में एंट्री करने के बाद घर दो हिस्सों में बंट गया है और कंटेस्टेंट्स के असली चेहरे देखने को मिल रहे हैं। आने वाले एपिसोड में यह घमासान तब और बढ़ जाएगा, जब किसी कंटेस्टेंट को जेल भेजा जाएगा। जी हां, बिग बॉस के घर में जेल बना दी गई है और जिस कंटेस्टेंट को सजा मिलेगी, उसे उस जेल में भेजा जाएगा। चूंकि वीआईपी जोन का सदस्य बनने के बाद करण कुंद्रा (Karan Kundrra), उमर रियाज (Umar Riaz), तेजस्वी प्रकाश () और विशाल कोटियन (Vishal Kotian) को घर पर हुकूमत करने का हक मिला है, इसलिए वो अन्य कंटेस्टेंट्स में किसी एक को जेल में भेजने के लिए चुनेंगे। इस टास्क के दौरान वीआईपी जोन के सदस्य आपस में ही भड़क जाते हैं। उमर रियाज और करण की लड़ाई हो जाती है। उमर कुछ ऐसा कह देते हैं कि करण गुस्से में आकर सामने पड़ी टेबल को लात मारते हैं। मेकर्स ने इसका प्रोमो भी रिलीज किया है। तेजस्वी पर भड़के राजीव, नेहा बोलीं- उनके खाने में थूक देना एक अन्य प्रोमो में बिग बॉस सभी वीआईपी को एक टास्क देते हैं, जिसमें उन्हें अन्य कंटेस्टेंट्स को 1 से 5 के स्केल पर रेटिंग देनी होती है। इसमें तेजस्वी प्रकाश, राजीव अदातिया को 1 रेटिंग देती हैं। इस पर राजीव भड़क जाते हैं और कहते हैं कि वीआईपी जोन से सदस्य बेवजह अग्रेसिव हो जाते हैं और इसीलिए उन्हें सलमान से भी डांट पड़ती है। राजीव वीआईपी कंटेस्टेंट्स पर आरोप लगाते हैं कि वो उनके, नेहा भसीन और शमिता के बीच मतभेद पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। तब नेहा भसीन, राजीव के सपॉर्ट में कहती हैं, 'उनके खाने में थूक देना थोड़ा सा।' नेहा को इस टास्क में 2 रेटिंग मिली थी। नेहा भसीन के इस कॉमेंट के बाद सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना हो रही है। ट्विटर पर यूजर्स उन्हें बुरा-भला कह रहे हैं और तेजस्वी, करण व उमर रियाज के गेम की तारीफें कर रहे हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3nj8Has
via IFTTT

No comments:

Post Bottom Ad

Pages