टीवी शो 'जय मां वैष्णो देवी' में नजर आईं ऐक्ट्रेस पूजा बनर्जी () और कुणाल वर्मा () ने दोबारा शादी कर ली है। कोरोना महामारी के कारण साल 2020 में कई सेलेब्स शादी नहीं कर पाए थे। पूजा बनर्जी और कुणाल वर्मा भी बीते साल अप्रैल में शादी करने वाले थे। लेकिन कोविड के कारण पूरे प्लान पर पानी फिर गया। हालांकि बाद में पूजा और कुणाल ने कोर्ट मैरिज कर ली थी। अक्टूबर 2020 में पूजा बनर्जी ने एक प्यारे से बेटे को भी जन्म दिया। अब पूजा बनर्जी ने कुणाल वर्मा से दोबारा शादी कर ली है। दोनों ने 15 नवंबर को गोवा में बीच (Puja Banerjee Kunal Verma beach wedding) वेडिंग की। पूजा ने बंगाली रीति-रिवाज से कुणाल वर्मा के साथ शादी की। उन्होंने पालकी में बैठकर वेडिंग वेन्यू में एंट्री की। वहीं दूल्हे राजा यानी कुणाल वर्मा घोड़ी पर बैठकर पहुंचे। 15 नवंबर को ही पूजा बनर्जी की हल्दी सेरिमनी हुई, जिसमें उन्होंने येलो और रेड कलर की साड़ी पहनी। पूजा बनर्जी की शादी में करीबी दोस्त और फैमिली मेंबर्स शामिल हुए। ऐक्ट्रेस मोनालिसा भी पूजा बनर्जी की शादी की रस्मों का हिस्सा बनीं। मोनालिसा, पूजा बनर्जी की बेस्ट फ्रेंड हैं। मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पूजा और कुणाल की शादी से कई तस्वीरें शेयर की हैं।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/31VrT5U
via IFTTT

No comments:
Post a Comment