Bigg Boss 15: अफसाना खान बोलीं- सबका जीना हराम कर दूंगी, बिग बॉस ने दिखाया घर के बाहर का रास्ता - BOLLYWOOD BOSS TV

BOLLYWOOD BOSS TV

Bollywood and Fashion Portal

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 11 November 2021

Bigg Boss 15: अफसाना खान बोलीं- सबका जीना हराम कर दूंगी, बिग बॉस ने दिखाया घर के बाहर का रास्ता

() में () शुरुआत से ही किसी न किसी के भिड़ती हुई नजर आती हैं। सलमान खान की डांट के बाद अफसाना खान में कुछ सुधार हुआ था लेकिन एक बार फिर अफसाना बेकाबू हो गई हैं और घर के सदस्यों ने उनका दूसरा ही रूप देखा। अफसाना खान ने घरवालों से कहा कि वह सभी का जीना हराम कर देंगी। वहीं, बिग बॉस ने अफसाना खान को घर से बाहर कर दिया है। बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में घर में बने वीआईपी जोन में जाने के लिए टास्क हो रहा है। इस दौरान अफसाना खान भड़क जाती हैं। वह सबसे पहले राजीव अदातिया के साथ भिड़ जाती हैं और कहती हैं कि वह उन्हें बदनाम करके छोड़ेंगी। इसके बाद अफसाना खान जय भानुशाली और शमिता शेट्टी से भिड़ जाती हैं। इस तरह वह घर के कई सदस्यों से लड़ाई करती हैं। उमर रियाज उन्हें समझाने की कोशिश करता है लेकिन अफसाना खान समझने का नाम नहीं लेती हैं। अफसाना खान टास्क से बाहर हो जाती हैं तो अपना आपा खो देती हैं। वह कहती हैं इस घर में कोई भरोसे के लायक नहीं है और वह इस घर में नहीं रहना चाहती हैं। अफसाना खान का रवैया देखकर विशाल कोटियान और प्रतीक सहजपाल काफी घबरा जाते हैं। यहां तक कि अफसाना खान ने चाकू से खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की थी। उनका ये रवैया उन पर भारी पडा और अफसाना खान को घर से निकाल दिया। बताते चलें कि इस समय घर कैप्टन उमर रियाज हैं और बिग बॉस ने उन्हें अधिकार दिया था कि वह घर में बने वीआईपी जोन में अपने साथ तीन सदस्यों को ले जा सकते हैं। इस पर उमर रियाज अपने साथ करन कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश और निशांत भट्ट को वीआईपी जोन में लेकर जाते हैं। वहीं, इस समय घर में चल रहे टास्क में जीतने वाले सदस्यों को वीआईपी जोन में जाने का मौका मिलेगा।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/30e5lwq
via IFTTT

No comments:

Post Bottom Ad

Pages