Illegal Season 2: वेब सीरीज 'इल्लीगल सीजन 2' का टीजर रिलीज, पीयूष मिश्रा और नेहा शर्मा के बीच दिखेगा टकराव - BOLLYWOOD BOSS TV

BOLLYWOOD BOSS TV

Bollywood and Fashion Portal

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 11 November 2021

Illegal Season 2: वेब सीरीज 'इल्लीगल सीजन 2' का टीजर रिलीज, पीयूष मिश्रा और नेहा शर्मा के बीच दिखेगा टकराव

ओटीटी प्लेटफॉर्म वूट सेलेक्ट की पॉप्युलर कोर्ट रूम ड्रामा वेब सीरीज '' () का टीजर रिलीज कर दिया गया है। वेब सीरीज के पहले सीजन को काफी पंसद किया गया था। वेब सीरीज में जनार्दन जेटली के किरदार में () और निहारिका सिंह के किरदार में () में हैं। दोनों वकील का रोल कर रहे हैं। 'इल्लीगल सीजन 2' इस महीने के आखिर तक रिलीज की जा सकती है। वेब सीरीज में पीयूष मिश्रा और नेहा शर्मा के अलावा अक्षय ओबेरॉय, सत्यदीप मिश्रा और तनुष विरवानी महत्पूर्ण भूमिका में हैं। वेब सीरीज में नेहा शर्मा के प्रेमी के रोल में तनुज विरवानी हैं। दूसरे सीजन का डायरेक्शन अश्विनी चौधरी ने किया है। 'इल्लीगल सीजन 2' में निहारिका सिंह क्रिमिनल लॉयर हैं और उनकी अपने पूर्व बॉस और मेंटॉर जर्नादन जेटली के साथ जंग चलती रहती है। इस सीजन में भी कोर्ट रूम के अंदर की लड़ाई के साथ दोनों मुख्य किरदारों के बीच बाहर भी लड़ाई नजर आएगी। वेब सीरीज 'इल्लीगल' का पहला सीजन 2020 में आया था। वेब सीरीज के पहले सीजन 10 एपिसोड को काफी पसंद किया गया था। पहले सीजन का डायरेक्शन साहिर रजा ने किया था। 'इल्लीगल' नेहा शर्मा का डिजिटल डेब्यू है।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3qxOZd8
via IFTTT

No comments:

Post Bottom Ad

Pages