Bigg Boss 15: राकेश के बाहर होते ही विशाल ने बनाया शमिता को धोखा देने का प्लान, करन के उड़े होश - BOLLYWOOD BOSS TV

BOLLYWOOD BOSS TV

Bollywood and Fashion Portal

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday, 15 November 2021

Bigg Boss 15: राकेश के बाहर होते ही विशाल ने बनाया शमिता को धोखा देने का प्लान, करन के उड़े होश

'बीते एक हफ्ते में 'बिग बॉस 15' (Bigg Boss 15) में खूब उथल-पुथल और जबरदस्त हिंसा भी देखने मिली। एक तरफ जहां अफसाना खान (Afsana Khan) को बिग बॉस ने उनके हिंसक बर्ताव के चलते निष्कासित कर दिया तो वहीं राकेश बापट () ने भी हेल्थ इशूज के कारण यह शो छोड़ दिया है। शमिता को इस बारे में मालूम नहीं था। वह सोच रही थीं कि इलाज करवाने के बाद राकेश बापट बिग बॉस के घर में वापस आ जाएंगे। लेकिन जैसे ही सलमान ने शमिता को बताया कि राकेश 'बिग बॉस 15' में वापस नहीं आ रहे तो वह टूट गईं और रोने लगीं। राकेश बापट के जाने से जहां शमिता को बुरा हाल है, वहीं ऐसा लग रहा है कि विशाल कोटियन () उनकी 'पीठ में छुरा घोंपने' की तैयारी कर रहे हैं। यानी वह शमिता को धोखा देने की प्लानिंग कर रहे हैं। शमिता, विशाल को भाई मानती हैं और उन पर खूब विश्वास करती हैं। करन कुंद्रा (Karan Kundrra) जब विशाल कोटियन की बातें सुनते हैं तो उनके होश उड़ जाते हैं। वह उनसे कहते हैं कि तुम उसका भाई है। तुम इतने बड़े लेवल पर उसे धोखा दे रहे हो।' पढ़ें: लेकिन यह बात सुनकर विशाल कोटियन, करन से कहते हैं, 'गेम अपनी जगह और रिश्ता अपनी जगह।' मेकर्स ने 15 नवंबर को आने वाले एपिसोड का प्रोमो रिलीज किया है, जिसमें विशाल, उमर रियाज, तेजस्वी और करन कुंद्रा से कहते नजर आ रहे हैं, 'आज किस्मत बहुत अच्छी है। राकेश भी नहीं है तो और भी अच्छा है मेरे लिए।' विशाल की यह बात करन के होश उड़ा देती है। वहीं दूसरी ओर शमिता रोते हुए राकेश को याद करती हैं और खुद से बात करते हुए कहती हैं कि वह कैसे लोगों के माइंडगेम को डील करेंगी। यह उनके लिए बहुत मुश्किल वक्त है। तो क्या विशाल अब सच में शमिता की इस कमजोरी को गेम में अपनी ताकत बनाएंगे? यह देखना दिलचस्प होगा। साथ ही यह देखना भी काफी मजेदार रहेगा कि 'वीकेंड का वार' पर सलमान, विशाल को एक्सपोज करेंगे या नहीं?


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/322CiwR
via IFTTT

No comments:

Post Bottom Ad

Pages