कृष्णा अभिषेक () को जब भी मौका मिलता है वह '' () में गोविंदा () संग अपनी अनबन पर तंज कसना नहीं भूलते। हाल ही के एपिसोड में भी कुछ ऐसा ही हुआ। कपिल शर्मा के कॉमिडी शो में इस हफ्ते रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) अपनी फिल्म 'बंटी और बबली 2' () के प्रमोशन के लिए पहुंचे। इस दौरान कृष्णा अभिषेक ने अलग-अलग किरदारों के गेटअप में सबको एंटरटेन किया। पर इसी दौरान उन्होंने अपने मामा गोविंदा के साथ चल रही लड़ाई भी कॉमेंट कर दिया। कृष्णा ने कुछ ऐसा कहा कि सब हंसने लगे। कृष्णा अभिषेक ने ऐक्ट के दौरान कहा कि चूंकि फिल्म में दो बंटी और दो बबली थे तो इसलिए 'बंटी और बबली 2' नाम रखा गया। लेकिन 'सिंघम 2' (Singham 2) में दो अजय देवगन (Ajay Devgn) नहीं थे। कृष्णा ने इसके बाद मामा गोविंदा संग लड़ाई का मजाक उड़ाते हुए कहा, 'मेरेको फिल्म इंडस्ट्री का सब पता रहता है। मेरी पूरी फैमिली फिल्म इंडस्ट्री में है। वो अलग बात है कि आजकल मैं फैमिली में नहीं हूं।' कृष्णा अभिषेक और उनके मामा गोविंदा के बीच कई सालों से झगड़ा चल रहा है। लेकिन यह झगड़ा कुछ महीने पहले तब बढ़ गया जब 'द कपिल शर्मा' के एक एपिसोड में गोविंदा अपनी फैमिली के साथ आने वाले थे और कृष्णा ने उस एपिसोड की शूटिंग से इनकार कर दिया। इसके बाद गोविंदा की वाइफ सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) ने कृष्णा को खूब खरी-खोटी सुनाई थी। सुनीता आहूजा ने हमारे सहयोगी ईटाइम्स से कहा था, 'हमने पाल-पोसके बड़ा किया तो सिर पे चढ़ जाएंगे और बदतमीजी करेंगे। क्या होता अगर मेरी सास के गुजर जाने के बाद हम कृष्णा अभिषेक को घर छोड़ने के लिए बोल देते? जिन्होंने इनको पाल-पोसकर बड़ा किया है, ये उनके साथ ही बदतमीजी पर उतर गए हैं। मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि ये विवाद कभी खत्म नहीं होगा। मैं अब कभी उसकी शक्ल नहीं देखना चाहती।'
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3onFafe
via IFTTT

No comments:
Post a Comment