कंगना रनौत ने 'देशद्रोह' वाले ट्वीट पर वरुण गांधी को दिया जवाब, कहा- जा और रो अब - BOLLYWOOD BOSS TV

BOLLYWOOD BOSS TV

Bollywood and Fashion Portal

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 11 November 2021

कंगना रनौत ने 'देशद्रोह' वाले ट्वीट पर वरुण गांधी को दिया जवाब, कहा- जा और रो अब

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) एक बार फिर चर्चा में है अपने उन बयानों को लेकर जो हाल ही में टाइम्स नाउ समिट 2021 के दौरान आजादी को लेकर कहा। दरअसल कंगना के 1947 की आजादी को भीख बताए जाने वाले कॉमेंट पर बीजेपी नेता और सांसद वरुण गांधी ने नाराजगी जाहिर की, जिसपर अब कंगना ने भी जवाब दिया है। कंगना ने इसी इंटरव्यू में खुद को सच्चा देशभक्त भी बताया। बता दें कि कंगना बीती शाम टाइम्स नाउ समिट 2021 के इवेंट में पहुंचीं थीं, जहां उन्होंने कई मुद्दों पर खुलकर बातचीत की। इसी दौरान कंगना ने कहा, 'आजादी अगर भीख में मिले तो क्या आजादी है? हमें असली आजादी तो 2014 में मिली है।' कंगना ने इसी बातचीत पर वरुण गांधी ने तीखी प्रतिक्रिया जाहिर की। वरुण गांधी ने ट्वीट में लिखा है, 'कभी महात्मा गांधी जी के त्याग और तपस्या का अपमान, कभी उनके हत्यारे का सम्मान और अब शहीद मंगल पाण्डेय से लेकर रानी लक्ष्मीबाई, भगत सिंह, चंद्रशेखर आज़ाद, नेताजी सुभाष चंद्र बोस और लाखों स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानियों का तिरस्कार। इस सोच को मैं पागलपन कहूं या फिर देशद्रोह?' वरुण के इस ट्वीट पर कंगना के हेटर्स कूद पड़े हैं। हालांकि, कंगना भी कहां चुप बैठने वालों में से हैं। उन्होंने भी जवाब दिया और कहा- जा और रो अब। कंगना ट्विटर पर बैन हैं, इसलिए उन्होंने अपना यह जवाब इंस्टाग्राम स्टोरी पर दिया है। कंगना ने इंस्टाग्राम पर वरुण गांधी के उस ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है, जिसके साथ अपना जवाब भी लिखा है। कंगना ने लिखा है 'जबकि मैंने साफ-साफ 1857 में हुए देश के पहले स्वतंत्रता संग्राम का जिक्र किया है जो कि असफल रहा। इसकी वजह से ब्रिटिशर्स की ओर से हमें काफी अत्याचार और क्रूरता झेलनी पड़ी। ...और फिर लगभग 100 सालों बाद हमें आजादी दी गई गांधी की भीख पर। जा और रो अब।' कंगना रनौत ने टाइम्स नाउ के कार्यक्रम में खुद को सच्चा देशभक्त बताया है। उन्हों कहा कि 1947 में मिली आजादी और हिंसा का जिक्र करते हुए कंगना ने कहा था कि वो आजादी नहीं, बल्कि भीख थी। कंगना ने कहा, 'आजादी अगर भीख में मिले तो क्या वो आजादी हो सकती है? सावरकर, रानी लक्ष्मीबाई, नेता सुभाषचंद्र बोस इन लोगों की बात करूं तो ये लोग जानते थे कि खून बहेगा लेकिन ये भी याद रहे कि हिंदुस्तानी-हिंदुस्तानी का खून न बहाए। उन्होंने आजादी की कीमत चुकाई, यकीनन, पर वो आजादी नहीं थी वो भीख थी, जो आजादी मिली है वो 2014 में मिली है।। बता दें कि वरुण गांधी के ट्वीट पर कई लोग उन्हें सपोर्ट करते नजर आए हैं। कंगना के इस बायन पर लोग अपनी नाराजगी जाहिर करने में जुटे हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3D9Sc64
via IFTTT

No comments:

Post Bottom Ad

Pages