शिल्पा शेट्टी () ने जो हाल ही में गर्दन के ऊपर के बाल कटवाए थे वो अब उग आए हैं और इसी खुशी में वह डांस करने के मूड में नजर आईं। शिल्पा ने अपनी खुशी का इजहार करने के लिए रणवीर सिंह का फेमस गाना 'ततड़ ततड़' (Tattad Tattad) वाला स्टाइल चुना। इस वीडियो में शिल्पा शेट्टी ने बालों का बन बना रखा है, जिससे गर्द के ऊपर के बाल नजर आ रहे हैं। उन्हीं बालों को दिखाते हुए शिल्पा शेट्टी 'गोलियों की रासलीला: रामलीला' के गाने 'ततड़ ततड़' पर डांस करती दिख रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है, 'कुछ समय बाद आज डांस करने का मूड हुआ, तभी तो मैं रणवीर सिंह की स्टाइल से प्रेरित हुई।' बता दें कि हाल ही में शिल्पा शेट्टी ने बाल कटवाने वाला अपना एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में गर्दन से ऊपर के कुछ बाल शिल्पा ने मुंडवा लिए थे, जिसे देखकर सभी हैरान थे। हालांकि, बाद में कुछ ऐसी भी चर्चा रही कि शिल्पा ने किसी मन्नत की वजह से ऐसा किया था, जो उनके हसबैंड राज कुंद्रा के केस से जुड़ा था।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3qodZ6F
via IFTTT

No comments:
Post a Comment