विशाल ने उड़ाया शमिता-राकेश के रिश्ते का मजाक तो भड़कीं मां सुनंदा शेट्टी, ऐक्टर को सुनाई खरी-खोटी - BOLLYWOOD BOSS TV

BOLLYWOOD BOSS TV

Bollywood and Fashion Portal

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 11 November 2021

विशाल ने उड़ाया शमिता-राकेश के रिश्ते का मजाक तो भड़कीं मां सुनंदा शेट्टी, ऐक्टर को सुनाई खरी-खोटी

'बिग बॉस 15' () में इस वक्त विशाल कोटियन (Vishal Kotian) हर किसी के निशाने पर हैं। घर में आने वाले हर सिलेब्रिटी ने विशाल की कुछ ऐसी बातें घरवालों को बताईं, जिससे वो सभी हैरान रह गए। विशाल का 'डबल स्टैंडर्ड' घरवालों को रास नहीं आ रहा है। इसी बीच विशाल का 'बिग बॉस 15' से एक 'अनसीन अनदेखा' सेगमेंट का वीडियो वायरल हुआ, जिसे देख शमिता शेट्टी की मां सुनंदा शेट्टी भड़क गईं। उन्होंने विशाल कोटियन को 'सांप' कहा और ट्विटर पर ऐक्टर के खिलाफ गुस्सा निकाला। विशाल कोटियन, शमिता शेट्टी को बहन मानते हैं और उन्हें प्यार से 'अक्का' बुलाते हैं। कई बार उन्होंने शो में यह तक कहा कि वह कभी भी शमिता को धोखा नहीं देंगे। लेकिन जो वीडियो सामने आया है, उसमें विशाल, शमिता शेट्टी और राकेश बापट के रिश्ते का मजाक उड़ाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में विशाल कह रहे हैं, 'बहुत बड़ा हाथ मारा है अपने भाई ने। सीधा वो शिल्पा शेट्टी जो है ना, उसकी बहन को पटा लिया है। अब क्या है कि उसके दम पे ये शो से वो शो, वो शो से ये शो करता रहता है। उसका चलता रहेगा।' यह बात न तो फैन्स को रास आई और न ही शमिता की मां सुनंदा शेट्टी को। उन्होंने इस वीडियो के क्लिप को ट्विटर पर री-ट्वीट करते हुए लिखा, 'बहुत ही घटिया क्लिप। बिग बॉस 15 के सबसे ज्यादा विश्वासघाती इंसान विशाल कोटियन को शर्म आनी चाहिए। जो शमिता को अक्का (बहन) बुलाता है। वक्त आ गया है कि इस दिखावटी आदमी को रोका जाए। इस आदमी पर कभी भरोसा नहीं किया। झूठ बोला और उसी तर्ज पर किए वादों के लिए मां की झूठी कसम भी खाई।' इस ट्वीट के साथ सुनंदा शेट्टी ने सांप वाला इमोजी भी बनाया। सुनंदा शेट्टी ने सिर्फ विशाल को ही फटकार नहीं लगाई, बल्कि उन लोगों के लिए बहुत कुछ बोला, जो विशाल की उन बातों को सुनकर साथ में बैठकर हंस रहे थे। सुनंदा शेट्टी ने आगे लिखा, 'विशाल की फुटेज बहुत ही शर्मनाक थी, लेकिन जो गैंग उसके साथ बैठा था और हंस रहा था वह और भी खराब था। शमिता ने यह बात राजीव, राकेश और नेहा से सुनीं। उनकी आंखें खुल गई होंगी। कर्मा जवाब देता है।' आगे ट्वीट में सुनंदा ने लिखा, 'एक आदमी जो अपनी मृत मां की कसम खाता है। एक साफ-सुथरे आदमी की तरह पेश आता है। अकसर शमिता के साथ रहता है और फिर उनकी पीछ में छुरा घोंपता है। दोस्तों क्या वह वीवीआईपी स्टार के लायक है?' बता दें कि शमिता शेट्टी, ऐक्टर राकेश बापट को डेट कर रही हैं। दोनों 'बिग बॉस ओटीटी' में करीब आए थे। फिलहाल शमिता और राकेश 'बिग बॉस 15' का भी हिस्सा हैं। लेकिन हेल्थ इशूज के कारण राकेश बापट हाल ही बिग बॉस के घर से बाहर आ गए थे।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/30iG2cv
via IFTTT

No comments:

Post Bottom Ad

Pages