Video: अमृता राव को इस तरह पूरी दुनिया के सामने आरजे अनमोल ने किया था प्रपोज़, ऐक्ट्रेस ने शेयर किया वीडियो - BOLLYWOOD BOSS TV

BOLLYWOOD BOSS TV

Bollywood and Fashion Portal

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 11 November 2021

Video: अमृता राव को इस तरह पूरी दुनिया के सामने आरजे अनमोल ने किया था प्रपोज़, ऐक्ट्रेस ने शेयर किया वीडियो

यह किस्सा है 'विवाह' ऐक्ट्रेस अमृता राव (Amrita Rao) की रियल लाइफ विवाह और लव स्टोरी का। आपने यह सुना तो होगा कि आरजे अनमोल (RJ Anmol) के साथ अमृता को कैसे प्यार हुआ, लेकिन इसका वीडियो भी अब सामने है। आरजे अनमोल ने इंस्टाग्राम पर यह वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने उस मौके को रीक्रिएट किया है, जब लाइव शो पर उन्होंने पूरी दुनिया के सामने अमृता को प्रपोज़ किया था। अनमोल ने यह भी बताया है कि 'विवाह' फिल्म देखने के बाद उनकी मां ने वैसी ही बहू लाने की जिद की थी। अमृता राव के लिए अनमोल का यह प्रपोज़ल काफी रोमांटिक था। अनमोल ने उसी मौके को रीक्रिएट किया है जब लाइव शो पर अमृता के लिए अपने प्यार का इजहार किया था। इस वीडियो में दिखाया है कि कैसे अमृता अनमोल का लाइव शो हर दिन सुना करती थीं और फिर एक दिन उसी दौरान उन्होंने उन्हें प्रपोज़ कर दिया। अनमोल ने बताया है कि उन्होंने अमृता को प्रपोज़ करने के लिए उनके फेवरेट सॉन्ग 'चांदनी रात' की मदद ली। अनमोल के इस प्रपोज़ ने शो सुन रहे हजारों फैन्स के लिए सवाल खड़ा कर दिया था। अमृता राव ने भी इस वीडियो को शेयर किया है और लिखा है, 'कभी किसी को प्रपोज़ किया है? यह आसान नहीं है, अच्छे-अच्छों की बोलती बंद हो जाती है। और वो भी किसी फिल्म स्टार को प्रपोज़ करना हो तो? अनमोल ने मुझे प्रपोज़ किया, सबसे अनएक्सपेक्टेड और यूनीक स्टाइल में।' 'विवाह' फिल्म को रिलीज़ हुए हाल ही में 15 साल पूरे हुए। इस मौके पर आरजे अनमोल ने एक और प्यारा किस्सा शेयर किया। उन्होंने बताया था कि जब उनकी मां ने यह फिल्म देखी तो उनसे कहा- बेटा बहू लाना तो ऐसी लाना। उन्होंने कहा 'मुझे यकीन है कि पूरे देश में हर किसी की मां ने अपने बेटे से ऐसा ही कहा होगा, लेकिन जो उन्होंने कहा वो ऐसा था जैसे मां सरस्वती मेरी मां की ज़ुबान पे बैठी थी।'


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3Clchp7
via IFTTT

No comments:

Post Bottom Ad

Pages