बॉलिवुड ऐक्ट्रेस ने 8 नवंबर को नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में अवॉर्ड लिया था। राष्ट्रपति के हाथों मिले इस अवॉर्ड से कंगना और उनके फैन्स काफी खुश हैं। हालांकि कंगना को यह अवॉर्ड दिए जाने से एक धड़ा बेहद नाखुश है और सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी व्यक्त कर रहा है। इस धड़े में केवल कंगना के विरोधी ही नहीं बल्कि के फैन्स भी शामिल हैं। सोनू सूद के फैन्स ट्विटर पर इस बात पर नाराजगी जता रहे हैं कि उनके फेवरिट हीरो के इतने लोगों के मदद करने के बाद भी पद्म अवॉर्ड कंगना को दिया गया है। लोगों का कहना है कि कंगना को केवल सरकार का सपोर्ट करने के लिए यह अवॉर्ड मिला है जबकि सही मायने में यह अवॉर्ड सोनू सूद को लोगों की मदद किए जाने के लिए मिलना चाहिए था। नीचे देखें, नाराज सोनू सूद के फैन्स के कुछ ट्वीट्स: बता दें कि पिछले साल और इस साल कोरोना वायरस की दोनों लहर के दौरान सोनू सूद ने आम लोगों की खूब मदद की थी। इससे एक बड़े वर्ग की भीड़ की नजर में वह हीरो बन गए। अब सोनू के फैन्स के ट्वीट्स के जवाब में कंगना के फैन्स भी ट्वीट कर सोनू सूद की आलोचना कर रहे हैं। देखें, कुछ कंगना के फैन्स के ट्वीट:
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3bVBeMS
via IFTTT

No comments:
Post a Comment