बॉलिवुड के दिग्गज कलाकार फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहते हैं। वह सोशल मीडिया पर अपनी मां से जुड़ी बातें भी फैन्स के साथ शेयर करते रहते हैं। अनुपम और उनकी मां दुलारी के बीच की यह खास बॉन्डिंग आखिर कौन नहीं जानता है। अब अनुपम ने अपनी मां का एक मजेदार वीडियो शेयर किया है जिसे देख फैन्स लोट-पोट हो रहे हैं। दरअसल यह वीडियो अनुपम ने खुद ही रिकॉर्ड किया है। अनुपम ने बुधवार को यह वीडियो शेयर किया है। अनुपम ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'मां मुझे बार बार गंजू पटेल क्यों बुलाती है, ये सवाल मैंने आखिर पूछ ही लिया। बजाए एक हमदर्दी भरा जवाब देने के मां ने अपनी हथेली को दिखाते हुए मेरा सच से सामना कराया। और फिर मेरे बचपन से जुड़ी कुछ और कहानियां भी सुनाई। सब हंस रहे थे। चलिए। आप भी हंसिए।' देखें, यह पूरा वीडियो: वीडियो में वह अपनी मां से पूछ रहे हैं कि वह उन्हें 'गंजू पटेल' क्यों बुलाती हैं। इसके जवाब में अनुपम की मां दुलारी मजेदार जवाब देते हुए कहती हैं, 'तू पैदा ही गंजा हुआ।' अनुपम के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। वर्क फ्रंट की बात करें तो अनुपम खेर इस समय सूरज बड़जात्या की आने वाली फिल्म 'ऊंचाई' की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म अनुपम के अलावा परिणीति चोपड़ा, बमन ईरानी, अमिताभ बच्चन, नीना गुप्ता, सारिका और डैनी डैंजॉन्गपा मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3n3t0bK
via IFTTT

No comments:
Post a Comment