अक्षय कुमार ने दिखाया जैकलीन का जुगाड़ वीडियो, उड़ते हेलिकॉप्टर के अंदर आ रही हवा से बनाए हेयर कर्ल - BOLLYWOOD BOSS TV

BOLLYWOOD BOSS TV

Bollywood and Fashion Portal

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 16 November 2021

अक्षय कुमार ने दिखाया जैकलीन का जुगाड़ वीडियो, उड़ते हेलिकॉप्टर के अंदर आ रही हवा से बनाए हेयर कर्ल

अक्षय कुमार (Akshay kumar) ने जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) का एक जुगाड़ वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह उड़ते हेलिकॉप्टर के अंदर खिड़की से आ रहे हवा से अपने बालों को संवारती दिख रही हैं। जैकलीन का यह वीडियो काफी मजेदार है, जिसपर फैन्स भी काफी फनी कॉमेंट्स करते नजर आ रहे हैं। अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म 'राम सेतु' की को-स्टार जैकलीन का मजेदार वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में चॉपर के अंदर खिड़की से तेज हवा के फ्लो की मदद से जैकलीन अपने बालों के कर्व बनाती दिख रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जैकलीन और अक्षय चॉपर से इस फिल्म की शूटिंग के लिए दमन रवाना हुए है। जैकलीन का यह वीडियो शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने इसे जैकलीन को कर्टसी देते हुए इसे उनका जुगाड़ बताया है। अक्षय ने लिखा है, 'देखिए और सीखिए के आसमान के बीच उड़ते हेलिकॉप्टर में आप अपने बालों को कैसे कर्ल कर सकती हैं।'


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3DqlxJK
via IFTTT

No comments:

Post Bottom Ad

Pages