जब से बॉलिवुड स्टार की आने वाली फिल्म '' की घोषणा हुई है तभी से यह सुर्खियों में रही है। यह फिल्म लंबे समय से बन रही है और आमिर के फैन्स इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन अब माना जा रहा है कि फैन्स का यह इंतजार और लंबा होने जा रहा है। खबर है कि इस साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होने वाली इस फिल्म को अगले साल के लिए टाल दिया गया है। 'बॉलिवुड हंगामा' की एक रिपोर्ट की मानें तो अब यह फिल्म अगले साल 14 अप्रैल 2022 के दिन रिलीज हो सकती है। रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से बताया गया है कि 'लाल सिंह चड्ढा' में आमिर खान की उम्र और लुक में बदलाव के लिए भारी-भरकम वीएफएक्स का इस्तेमाल किया गया है। इसके चलते इसके पोस्ट प्रॉडक्शन में सामान्य से ज्यादा समय लगने वाला है। इसे देखते हुए क्रिसमस के मौके पर इसकी रिलीज को टाल दिया गया है। अब अगर ऐसा होता है तो बॉक्स ऑफिस पर 'लाल सिंह चड्ढा' का क्लैश 'केजीएफ 2' से होने वाला है जिसके पहले पार्ट को साउथ ही नहीं बल्कि हिंदी ऑडियंस ने भी काफी पसंद किया गया था। अगर इस क्लैश को आमिर की टीम रोकना चाहती है तो वह 28 अप्रैल 2022 को ईद के मौके पर भी 'लाल सिंह चड्ढा' को रिलीज कर सकती है। कहा जा रहा है कि इस दिन के लिए भी आमिर खान अपने दोस्त साजिद नाडियाडवाला और अजय देवगन से उनकी फिल्म 'हीरोपंती 2' और 'मेडे' की रिलीज की तारीख पर बातचीत कर रहे हैं। फिलहाल यह फिल्म शायद अब क्रिसमस या 11 फरवरी 2022 के मौके पर रिलीज नहीं होगी। अद्वैत चंदन के डायरेक्शन में बनने वाली 'लाल सिंह चड्ढा' में आमिर खान के साथ और नागा चैतन्य मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। नागा चैतन्य इस फिल्म से हिंदी फिल्मों में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। यह फिल्म 1994 में आई ऑस्कर विनिंग हॉलिवुड फिल्म 'फॉरेस्ट गम्प' का हिंदी अडैप्टेशन है जिसमें लीड रोल टॉम हैंक्स ने निभाया था।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3njcpB2
via IFTTT

No comments:
Post a Comment