राजकुमार राव-पत्रलेखा की शादी का कार्ड आया सामने, फैन पेज ने शेयर किया ऑनलाइन - BOLLYWOOD BOSS TV

BOLLYWOOD BOSS TV

Bollywood and Fashion Portal

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 14 November 2021

राजकुमार राव-पत्रलेखा की शादी का कार्ड आया सामने, फैन पेज ने शेयर किया ऑनलाइन

बॉलिवुड ऐक्टर और 15 नवंबर को चंडीगढ़ में शादी करने जा रहे हैं। इन दोनों की शादी में कुछ गिने-चुने मेहमान ही शामिल हो रहे हैं इसलिए शादी को लेकर तैयारियां काफी गुप्त रखी गई हैं। शनिवार 13 नवंबर को दोनों की सगाई हो गई और इसके बाद 14 नवंबर को मेंहदी और संगीत का फंक्शन हुआ। 15 नवंबर को होने वाली शादी से पहले इनकी शादी का इन्विटेशन कार्ड ऑनलाइन सामने आ गया है। राजकुमार और पत्रलेखा की शादी के इस कार्ड के सामने आने के बाद इनकी शादी की तारीख और वेन्यू अब कन्फर्म हो गया है। इस कार्ड को राजकुमार राव के एक फैन पेज ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। नीले रंग का यह कार्ड पत्रलेखा की साइड का है। इसमें लिखा है, 'राव फैमिली और पॉल फैमिली आपको पत्रलेखा और राजकुमार की शादी पर सोमवार 15 नवंबर 2021 को चंडीगढ़ के ओबेरॉय सुखविलास में आमंत्रित करते हैं।' इससे पहले राजकुमार और पत्रलेखा की सगाई की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे। 13 नवंबर को हुई इस सगाई की थीम ऑल-वाइट थी और इसमें राजकुमार ने घुटनों पर बैठकर पत्रलेखा को प्रपोज किया और सगाई की अंगूठी पहनाई। राजकुमार और पत्रलेखा की शादी में शामिल होने के लिए फराह खान, हुमा कुरैशी, साकिब सलीम, अदिति राव हैदरी और अमर कौशिक पहले ही चंडीगढ़ पहुंच चुके हैं। माना जा रहा है कि इस शादी में आयुष्मान खुराना भी अपनी वाइफ ताहिरा कश्यप के साथ शामिल हो सकते हैं। राजकुमार राव और पत्रलेखा पिछले काफी सालों से रिलेशनशिप में हैं। यह कपल पहली बार हंसल मेहता की 2014 में रिलीज हुई फिल्म 'सिटीलाइट्स' में साथ नजर आया था। इसके अलावा वह एक वेब सीरीज 'बोस: डेड और अलाइव' में भी साथ नजर आ चुके हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3osoof4
via IFTTT

No comments:

Post Bottom Ad

Pages