कमीडियन के मशहूर कॉमिडी शो 'द कपिल शर्मा शो' पर रविवार को फिल्म '' की पूरी कास्ट पहुंची। , , सिद्धांत चतुर्वेदी और शरवरी वाघ से यह कपिल ने काफी मजेदार सवाल पूछे। शो के दौरान सैफ और रानी ने कुछ ऐसी बातें भी बोलीं जिन्हें सुनकर ऑडियंस लोट-पोट हो गई। इस शो के कुछ प्रोमो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं जिन्हें लोक काफी पसंद कर रहे हैं। ऐसे ही एक प्रोमो में ऑडियंस में से एक लेडी का सवाल लेते हुए कपिल शर्मा रानी मुखर्जी से टमाटर का भाव पूछ लेते हैं। इसके जवाब में रानी कहती हैं, 'वो तो नहीं पता है।' रानी के इतना बोलते ही कपिल तपाक से बोलते हैं, 'इतनी बड़ी हिरोइन, टमाटर को कहां भाव देती होगी।' ऐसा ही मजेदार सवाल कपिल ने सैफ अली खान से पूछा कि वह खाली समय में क्या करते हैं। सैफ ने इसका मजेदार जवाब दिया और कहा कि वह अपनी जनरल नॉलेज बढ़ाने की कोशिश करते हैं इसलिए खाली वक्त में जेसीबी की खुदाई देखते हैं। देखें, वीडियो: कपिल शर्मा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भी एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में कपिल सैफ से कहते हैं कि क्या वह फैमिली प्रेशर के कारण इतना काम कर रहे हैं। इसके जवाब में सैफ कहते हैं, 'नहीं, फैमिली बढ़ जाने का प्रेशर है। मुझे इस बात का डर है कि अगर मैं घर बैठा रहूं तो शायद और बच्चे हो जाएंगे।' बता दें कि सैफ अली खान और रानी मुखर्जी इससे पहले 'हम तुम'', 'ता रा रम पम' और 'थोड़ा प्यार थोड़ा मैजिक' जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। 'बटी और बबली 2' आने वाले 19 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3ndSfs2
via IFTTT

No comments:
Post a Comment