तापसी पन्नू ढूंढेंगी प्रतीक गांधी की गुमशुदा दुलहन, देखें 'वो लड़की है कहां' का फर्स्ट लुक - BOLLYWOOD BOSS TV

BOLLYWOOD BOSS TV

Bollywood and Fashion Portal

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 14 November 2021

तापसी पन्नू ढूंढेंगी प्रतीक गांधी की गुमशुदा दुलहन, देखें 'वो लड़की है कहां' का फर्स्ट लुक

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस और 'स्कैम 1992' वेब सीरीज से मशहूर हुए ऐक्टर की आने वाली फिल्म '' का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है। यह पहली बार होगी बड़े पर्दे पर प्रतीक गांधी और तापसी पन्नू की जोड़ी नजर आने वाली है। इस फिल्म को जंगली पिक्चर्स और रॉय कपूर फिल्म्स मिलकर प्रड्यूस करने वाले हैं। 'वो लड़की है कहां' एक कॉमिडी-ड्रामा फिल्म होगी जिसमें तापसी पन्नू एक पुलिस अधिकारी और प्रतीक गांधी एक पारंपरिक कट्टरवादी सोच के व्यक्ति दिखेंगे। प्रतीक की दुलहन को ढूंढने के दौरान दोनों की विचारधाराओं में टकराव होता है जिसे मजेदार तरीके से दिखाया जाएगा। इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। अभी फिल्म की शूटिंग जयपुर में चल रही है। इसका डायरेक्शन अरशद सैयद करने वाले हैं। डायरेक्टर के तौर पर अरशद की यह पहली बॉलिवुड फिल्म है। देखें, फिल्म का फर्स्ट लुक: वर्क फ्रंट की बात करें तो तापसी पन्नू हाल में ऑनलाइन रिलीज हुई फिल्म 'रश्मि रॉकेट' में नजर आई थीं। इस फिल्म में तापसी की ऐक्टिंग की काफी तारीफ की थी। 'वो लड़की है कहां' के अलावा तापसी जल्द ही लूप लपेटा, दोबारा, शाबाश मिथु और अपनी होम प्रॉडक्शन फिल्म 'ब्लर' में नजर आने वाली हैं। प्रतीक गांधी की बात करें तो वह इस फिल्म के अलावा 'डेढ़ बीघा जमीन' नाम की फिल्म में भी काम कर रहे हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3qCyEnr
via IFTTT

No comments:

Post Bottom Ad

Pages