शादियों का सीजन है तो इस बार टीवी इंडस्ट्री में भी जमकर शहनाइयां बजने वाली हैं। फिल्म इंडस्ट्री से जहां विकी कौशल (Vicky Kaushal) और कटरीना कैफ (Katrina Kaif) के अलावा राजकुमार राव-पत्रलेखा (Rajkummar Rao-Patralekha) की शादी की चर्चा है, वहीं टेली वर्ल्ड में भी 'कुंडली भाग्य' (Kundali Bhagya) के तीन स्टार्स रियल लाइफ में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। 'कुंडली भाग्य' में प्रीता का लीड रोल प्ले करने वालीं श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya) 16 नवंबर को शादी करने जा रही हैं और उनकी शादी की रस्में शुरू हो गई हैं। श्रद्धा आर्या के प्रीवेडिंग सेलिब्रेशन (Shraddha Arya pre-wedding) और रस्मों की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। फैन्स श्रद्धा की शादी को लेकर काफी ऐक्साइटेड हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रद्धा आर्या दिल्ली के रहने वाले एक नेवी अफसर से शादी कर रही हैं, जिसका नाम राहुल शर्मा है। कहा जा रहा है कि श्रद्धा और राहुल की अरेंज-कम-लव मैरिज है। श्रद्धा आर्या के अलावा ऐक्टर संजय गगनानी (Sanjay Gagnani) भी शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। संजय, 'कुंडली भाग्य' में पृथ्वी का रोल प्ले करते हैं। संजय गगनानी 28 नवंबर को गर्लफ्रेंड और ऐक्ट्रेस पूनम प्रीत (Poonam Preet) से शादी करने जा रहे हैं। संजय और पूनम प्रीत बीते 10 सालों से लिव-इन में रहे रहे हैं। संजय ने हमारे सहयोगी टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि वह 28 नवंबर को दिल्ली में शादी करेंगे। दोनों की सगाई सूरत में हुई थी। श्रद्धा आर्या और संजय गगनानी के अलावा 'कुंडली भाग्य' की एक और ऐक्ट्रेस की शादी की चर्चा है। ऐक्ट्रेस मानसी श्रीवास्तव (Mansi Srivastava) भी बॉयफ्रेंड से शादी कर रही हैं। ईटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, मानसी श्रीवास्तव 10 जनवरी 2022 को बॉयफ्रेंड कपिल तेजवानी के साथ सात फेरे लेंगी। कपिल तेजवानी पेशे से एक फूड और ट्रैवल फटॉग्रफर हैं। मानसी श्रीवास्तव और कपिल की मुलाकात कुछ साल पहले एक एड शूट के दौरान हुई थी। उस वक्त के बाद उनका संपर्क टूट गया। लेकिन 7 साल पहले दोनों फिर मिले। मानसी और कपिल 2019 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3Cj9tse
via IFTTT

No comments:
Post a Comment