Drugs Case: गोसावी को पता था आर्यन खान के पास नहीं मिला ड्रग्स, सैम डिसूजा का दावा - BOLLYWOOD BOSS TV

BOLLYWOOD BOSS TV

Bollywood and Fashion Portal

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday, 15 November 2021

Drugs Case: गोसावी को पता था आर्यन खान के पास नहीं मिला ड्रग्स, सैम डिसूजा का दावा

बॉलिवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे से जुड़े ड्रग्स केस में लगातार नए-नए खुलासे हो रहे हैं। इस केस में आर्यन का नाम सामने आने के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के जोनल डायरेक्टर समीन वानखेड़े और मामले के गवाह के ऊपर सनसनीखेज आरोप लग चुके हैं। अब इस मामले में एक और गवाह बने का दावा है कि उनके सामने केपी गोसावी ने खुद माना था कि आर्यन के पास से कोई ड्रग्स बरामद नहीं हुआ है। न्यूज चैनल 'एनडीटीवी' की एक रिपोर्ट में सैम डिसूजा ने ऐसा दावा किया है। सैम डिसूजा ने कहा कि आर्यन की गिरफ्तारी के बाद उनकी मुलाकात केपी गोसावी से हुई थी। तब गोसावी ने सैम से कहा कि आर्यन शाहरुख की मैनेजर पूजा ददलानी से बात करना चाहते हैं। सैम जब पूजा से संपर्क नहीं कर सकते तब गोसावी ने खुद ही बताया था कि आर्यन के पास से कोई ड्रग्स नहीं मिली है। बात दें कि सैम डिसूजा के अलावा प्रभाकर सैल भी यह दावा कर चुका है कि केपी गोसावी ने पूजा ददलानी से आर्यन खान को ड्रग्स केस में बचाने के लिए 25 करोड़ रुपयों की मांग की थी। ऐसा भी दावा किया गया है कि इसमें से 8 करोड़ कथित तौर पर को दिए जाने थे। सैम और प्रभाकर ने बताया था कि पूजा ने 50 लाख रुपये केपी गोसावी को दे भी दिए थे। बाद में गोसावी ने केवल 38 लाख रुपये लौटाए थे। अब अगर यह दावा साबित होता है कि छापेमारी के वक्त आर्यन खान के पास कोई ड्रग्स नहीं थी तो एनसीबी का पूरा केस ही उलटा पड़ सकता है। फिर सवाल यह उठेगा कि आखिर किस आधार पर आर्यन को हिरासत में लिया गया और फिर उन्हें 3 हफ्ते से ज्यादा समय तक जेल में काटना पड़ा। बता दें कि 2 अक्टूबर की रात एनसीबी ने मुंबई से गोवा जा रहे क्रूज शिप पर छापेमारी के बाद ड्रग्स लेने और खरीद-फरोख्त करने के आरोप में आर्यन खान सहित कई लोगों हिरासत में लिया था। आर्यन अभी जमानत पर बाहर हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3ndFgXu
via IFTTT

No comments:

Post Bottom Ad

Pages