बॉलिवुड ऐक्ट्रेस के लीड रोल वाली फिल्म '' का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है। रकुलप्रीत सिंह की यह फिल्म तभी से चर्चा में है जबसे इसकी घोषणा हुई है। फिल्म में रकुलप्रीत एक कॉन्डम टेस्टर की भूमिका में नजर आने वाली हैं। फिल्म का डायरेक्शन तेजस प्रभा विजय देवसकर कर रहे हैं। रकुल ने भी फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया है। फिल्म में अपने फर्स्ट लुक को शेयर करते हुए रकुलप्रीत ने लिखा, 'बिन मौसम बरसात कभी भी हो सकती है। अपनी छतरी तैयार रखिए। पेश है छतरीवाली का फर्स्ट लुक।' फिल्म में रकुलप्रीत एक छोटे शहर की बेरोजगार लड़की की भूमिका में नजर आएंगी जिसे नौकरी की सख्त जरूरत है। अंत में उसे कॉन्डम टेस्टर की नौकरी मिलती है जिसे उसे सबसे छिपाना पड़ता है। फिल्म रकुलप्रीत के अलावा सुमित व्यास, सतीश कौशिक, राजेश तैलंग, प्राची शाह और रिवा अरोड़ा जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। 'छतरीवाली' को रॉनी स्क्रूवाला प्रड्यूस कर रहे हैं और हाल में लखनऊ में इसकी शूटिंग शुरू हो गई है। इस फिल्म के अलावा रकुलप्रीत जल्द ही 'अटैक', 'मेडे', 'डॉक्टर जी' और 'थैंक गॉड' जैसी फिल्मों में भी नजर आने वाली हैं।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3wLvhfg
via IFTTT

No comments:
Post a Comment