पॉप्युलर ऐक्टर कपल कृतिका सेंगर () और निकितन धीर () जल्द ही पैरंट्स बनने जा रहे है। शादी के सात साल बाद कृतिका और निकितन बच्चे के माता-पिता बनेंगे। कृतिका सेंगर ने सोशल मीडिया एक तस्वीर शेयर कर गुड न्यूज फैन्स के साथ शेयर की। इस तस्वीर में कृतिका सेंगर का बेबी बंप साफ नजर आ रहा है। कृतिका सेंगर ने हमारे सहयोगी टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बातचीत में बताया कि गुड न्यूज के बाद उनकी फैमिली में जश्न का माहौल है। उनके मायकेवालों के साथ-साथ ससुरालवाले भी खास ख्याल रख रहे हैं। पति निकितन धीर की खुशी का तो ठिकाना ही नहीं है। कृतिका ने कहा, 'निकितन न जाने कौन से आसमान पर हैं। वह पिता बनने के लिए बहुत उत्साहित हैं और मैं बहुत ग्रेटफूल हूं कि मैं जल्द ही मां बनूंगी। यह हमारे और हमारी फैमली की लाइफ का नया फेज है, क्योंकि यह हमारा पहला बच्चा है। हम सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कृतिका सेंगर ने बताया कि अगले महीने उनके भाई की शादी होने वाली है, तो उनके लिए यह डबल सेलिब्रेशन होगा। जब मेरे मम्मी-पापा ने यह न्यूज सुनी थी तो उनकी आंखों में आंसू आ गए थे। भाई की शादी मुंबई में हो रही है तो इसलिए मेरे पैरंट्स भी यहां हैं। वो लोग मुंबई में नहीं रहते पर शादी की वजह से यहां पर हैं। मेरे पैरंट्स खुश हैं कि वो यहां हैं और मेरी खुशियों में भी शरीक हो सकेंगे।' कृतिका ने बताया कि उनके ससुरालवाले भी बहुत खुश हैं और उन्हें एक रानी की तरह ट्रीट कर रहे हैं। वो उनका खास ख्याल रख रहे हैं और खूब प्यार बरसा रहे हैं। प्रफेशनल फ्रंट की बात करें तो कृतिका सेंगर आखिरी बार टीवी शो 'छोटी सरदारनी' (Chhoti Sardarni) में नजर आई थीं। वहीं उनके पति निकितन धीर हाल ही रिलीज हुई फिल्म 'सूर्यवंशी' (Sooryavanshi) में दिखे। जल्द ही वह 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' में नजर आएंगे, जिसमें सलमान खान (Salman Khan) और आयुष शर्मा भी हैं।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3na0Hsk
via IFTTT

No comments:
Post a Comment