नुसरत जहां ने निखिल जैन संग शादी पर दी सफाई, बोलीं- उन्होंने नहीं दिए शादी और होटल के बिल - BOLLYWOOD BOSS TV

BOLLYWOOD BOSS TV

Bollywood and Fashion Portal

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, 12 November 2021

नुसरत जहां ने निखिल जैन संग शादी पर दी सफाई, बोलीं- उन्होंने नहीं दिए शादी और होटल के बिल

बांग्ला फिल्मों की मशहूर ऐक्ट्रेस और पॉलिटिशन पिछले काफी समय से लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। सांसद बनने के बाद बिजनसमैन से शादी फिर उनका अलग होना, इसके बाद ऐक्टर यशदास गुप्ता के साथ रिलेशनशिप और मां बनने के कारण नुसरत सुर्खयों में बनी रही हैं। नुसरत जहां और निखिल जैन की तुर्की में 2019 में हुई शादी काफी विवादों में रही थी और इस पर अब ऐक्ट्रेस ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि उन्हें गलत तरीके से पेश किया गया। नुसरत ने कहा है कि निखिल जैन के साथ उनकी शादी भारतीय कानून के हिसाब से वैध नहीं है और इसे केवल लिव-इन रिलेशनशिप जैसा माना जा सकता है। इंडिया टुडे से इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, 'उन्होंने मेरी शादी, होटलों के बिल नहीं दिए थे। मेरे पास उनसे कहने के लिए कुछ नहीं है। मैं ईमानदार हूं और मुझे गलत तरीके से दिखाया गया, और अब मैंने इस पर सफाई दी है।' बगैर किसी का नाम लिए नुसरत ने कहा कि किसी दूसरे पर दोषारोपण करना आसान है और उन्होंने कभी किसी को गलत तरीके से पेश नहीं किया। बता दें कि नुसरत ने इससे पहले कहा था कि निखिल से उनकी शादी भारत में मान्य नहीं होगी क्योंकि वह स्पेशल मैरिज ऐक्ट में रजिस्टर नहीं हुई थी। उन्होंने निखिल पर अपने पैसे का गलत इस्तेमाल करने के आरोप भी लगाए थे। निखिल ने सभी आरोप खारिज करते हुए नुसरत और उनके परिवार भी काफी आरोप लगाए थे। निखिल ने अपने एक बयान में कहा था कि शादी के बाद नुसरत के परिवार के होम लोन की ब्याज के लिए उन्होंने अपने अकाउंट से पैसा ट्रांसफर किया था। उन्हें लगा कि कुछ समय बाद वे इसे लौटा देंगे। उन्होंने कहा कि जो भी पैसा नुसरत की तरफ से उनके अकाउंट में आया है वह वही उधार की रकम लौटाई गई थी। निखिल ने यह भी आरोप लगाया कि नुसरत के परिवार पर अभी भी उनका उधार बकाया है। निखिल ने यह भी कहा था कि उनके कई बार कहने पर भी नुसरत ने शादी को रजिस्टर कराने से इनकार कर दिया था। बता दें कि अभी नुसरत और दोनों रिलेशनशिप में हैं। अगस्त में नुसरत और यश अपने बेटे यीशान के पैरंट्स बने हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3qxdrLW
via IFTTT

No comments:

Post Bottom Ad

Pages