आखिरकार जिस पल का इंतजार था, वह आ ही गया। सुष्मिता सेन () की मच अवेटेड वेब सीरीज 'आर्या' () का दूसरा सीजन जल्द वापसी कर रहा है। इस सीरीज में सुष्मिता सेन आर्या का लीड रोल प्ले कर रही हैं। पहले पार्ट में सुष्मिता की ऐक्टिंग को बेहद पसंद किया गया था। फैन्स बेसब्री से दूसरे पार्ट के इंतजार में थे। सुष्मिता सेन ने 'आर्या 2' (Arya 2 teaser) से अपना फर्स्ट लुक रिलीज किया है। इसमें वह होली के रंगों में रंगीं, लेकिन बेहद इंटेंस और खतरनाक लुक में नजर आ रही हैं। 'आर्या 2' का टीजर शेयर करते हुए सुष्मिता सेन ने अपने इंस्टाग्राम (Sushmita Sen Instagram) अकाउंट पर लिखा है, 'फर्स्ट लुक। शेरनी इज बैक। इस बार एकदम घातक और खतरनाक। क्या आप सब तैयार हैं?' सुष्मिता सेन के इस लुक को देख फैन्स भी क्रेजी हो गए हैं और तारीफें करते नहीं थक रहे हैं। 'आर्या' में दिखाया गया था कि सुष्मिता का किरदार एक क्राइम फैमिली से है। हालांकि वह अपने पति और बच्चों को जुर्म की इस दुनिया से बाहर निकालने की कोशिश करती है। पर पति की हत्या होने के बाद सुष्मिता का किरदार अपने बच्चों के साथ भाग जाता है। लेकिन परिस्थितियां ऐसी हो जाती हैं कि सुष्मिता पति का बदला लेने के लिए वापस लौटने का फैसला करती हैं। इसी कहानी को 'आर्या 2' में दिखाया जाएगा। यह वेब सीरीज जल्द ही डिज्नी हॉट स्टार प्लस पर टेलिकास्ट की जाएगी। 'आर्या' में चंद्रचूण सिंह (), सिकंदर खेर (Sikander Kher), नमित दास, सुगंधा गर्ग और विश्वजीत प्रधान के अलावा कई स्टार्स नजर आए थे।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3c38div
via IFTTT

No comments:
Post a Comment