'बिग बॉस' (Bigg Boss) एक ऐसा प्लैटफॉर्म है, जहां आपको अपनी पहचान बनाने और इमेज सुधारने का मौका मिलता है। यह एक ऐसा प्लैटफॉर्म है, जहां आने के बाद न जाने कितने ही कंटेस्टेंट्स का करियर बन गया और स्टार बन गए। लेकिन अफसाना के साथ हाल ही जो हुआ, वह दुखदायी है। अफसाना ने बिग बॉस के घर में जो किया वह गलत था, लेकिन क्या यह सही था कि उन्हें शो से निकालने से पहले एक बार अपनी बात रखने तक का मौका नहीं दिया गया? 'बिग बॉस 15' () के लेटेस्ट एपिसोड में वीआईपी जोन एक्सेस वाले टास्क के दौरान अफसाना खान के हिंसक रूप ने सबको हैरान कर दिया। इस कारण बिग बॉस ने कठोर कदम उठाते हुए अफसाना को शो से बाहर ही निकाल दिया। दोस्तों का धोखा, राजीव पर लगाए आरोप दरअसल अफसाना वीआईपी एक्सेस टास्क में दोस्तों से मिले धोखे से बुरी तरह टूट गई थीं। अफसाना, उमर रियाज (Umar Riaz)को दोस्त मानती थीं। लेकिन जब वीआईपी एक्सेस टास्क के दौरान उमर ने अफसाना के बजाय निशांत, करन कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश को तरजीह दी, तो उनका गुस्सा फूट पड़ा। अफसाना ने शमिता शेट्टी के राखी भाई राजीव अदातिया पर भी उन्हें 'गलत तरीके से छूने' का आरोप लगाया। अफसाना ने दावा किया कि राजीव उनके पीछे-पीछे बाथरूम में घुस गए और उन्हें गलत तरीके से छूआ। चाकू उठाने के बाद बिगड़ी स्थिति अफसाना पूरे घर में चीखती-चिल्लाती रहीं और बिग बॉस से कहती रहीं कि उन्हें कन्फेशन रूम में बुलाया जाए। या तो वह इस शो में रहेंगी या फिर शमिता शेट्टी। शमिता ने भी साफ-साफ कह दिया कि वह इतनी बेइज्जती और गालियां सह सकतीं और इसलिए शो से जाना पसंद करेंगी। इस दौरान प्रतीक सहजपाल और विशाल कोटियन ने अफसाना को समझाने और शांत करवाने की कोशिश भी की। पर वह किसी के काबू में नहीं आईं। उन्होंने बिग बॉस के घर की प्रॉपर्टी तोड़नी शुरू कर दी। अपनी पानी की बोतल फेंककर मारी और फिर खुद को नुकसान पहुंचाने के लिए चाकू तक हाथ में उठा लिया। बिना बात सुने ही सुना दिया निकल जाने का फैसला इसके तुरंत बाद ही बिग बॉस ने अफसाना को कन्फेशन रूम में बुला लिया। अफसाना उम्मीद कर रही थीं कि उन्हें अपनी बात रखने का मौका दिया जाएगा। लेकिन बिग बॉस ने कहा कि अफसाना ने हाथ में औजार (चाकू) उठाकर इस शो का सबसे बड़ा नियम तोड़ा है और इसलिए वह उन्हें निष्कासित कर रहे हैं। शमिता का कैंची उठाना जायज, लेकिन अफसाना गलत लेकिन अफसाना शो से जाने से मना करती रहीं। वह बिग बॉस से बार-बार कह रही थीं कि उन्हें बोलने का मौका दिया जाए। अपनी बात रखने का मौका दिया जाए। लेकिन बिग बॉस ने सख्त लहजे में कहा कि फैसला हो चुका है। वह कन्फेशन रूम से ही सीधे घर से बाहर आ जाएं। पढ़ें: लेकिन हैरानी की बात यह है कि कुछ हफ्ते पहले एक टास्क के दौरान शमिता शेट्टी ने कैंची उठा ली थी, जिस पर सभी कंटेस्टेंट्स ने रिऐक्ट किया था। तब शमिता ने कैंची रख दी थी। लेकिन उस बात पर बिग बॉस ने कुछ रिऐक्ट नहीं किया। सोशल मीडिया पर भी इस बात की चर्चा है कि अगर बात रूल्स की है तो फिर वो सभी कंटेस्टेंट्स के लिए एक जैसे होने चाहिए। इसी तरह जब सिंबा नागपाल ने उमर रियाज को पूल में धक्का दिया था तो उन्हें क्यों बाहर नहीं किया गया? अफसाना के सपॉर्ट में ये सेलेब्स अफसाना खान को 'बिग बॉस 15' से निष्कासित किए जाने के बाद सोशल मीडिया पर भी बहस छिड़ गई। गौहर खान, शेफाली जरीवाला, रश्मि देसाई और पराग त्यागी ने अफसाना का सपॉर्ट किया। शेफाली के पति पराग ने शमिता को खूब खरी-खोटी भी सुनाई। यह बोलीं काम्या पंजाबी हालांकि काम्या पंजाबी की अलग ही प्रतिक्रिया थी। उन्होंने अफसाना खान के 'कपड़े उतार दूंगी' वाले कॉमेंट पर रिऐक्ट करते हुए ट्वीट किया, 'जो खुद अपने कपड़े निकालने की बात कर रही है, उससे बाकी लोग क्यूं और क्या समझ रहे हैं....और फिर वो वुमन कार्ड खेलती हैं।'
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3qNPfFh
via IFTTT

No comments:
Post a Comment