'इनके घर IT रेड पड़ी थी, करोड़पति खेलने आना चाहिए था? कपिल शर्मा ने की सोनू सूद की खिंचाई - BOLLYWOOD BOSS TV

BOLLYWOOD BOSS TV

Bollywood and Fashion Portal

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, 12 November 2021

'इनके घर IT रेड पड़ी थी, करोड़पति खेलने आना चाहिए था? कपिल शर्मा ने की सोनू सूद की खिंचाई

सोनू सूद () ने सोचा भी नहीं होगा कपिल शर्मा () उनके साथ ऐसा मजाक कर देंगे। दोनों स्टार्स '' () के 'शानदार स्पेशल' एपिसोड में पहुंचे थे। कपिल ने सोनू की इसी बात पर खिंचाई कर दी। लेकिन अमिताभ बच्चन () भी कहां पीछे रहने वाले थे। उन्होंने भी कपिल की खूब खिंचाई की और शो में 4 घंटे की देरी से आने पर क्लास भी लगा दी। अमिताभ ने कोविड महामारी और लॉकडाउन के दौरान किए कामों के लिए सोनू सूद की तारीफ की। साथ ही उन्होंने कपिल को 'कॉमिडी का डॉक्टर और हॉस्पिटल' बताया। सेट पर एंट्री करने से पहले कपिल शर्मा, उन सभी लोगों को पटाने की कोशिश करते हैं जो बिग बी के साथ काम करते हैं, ताकि उन्हें वो सवाल पता चल सकें जो उनसे पूछे जाने वाले हैं। कपिल ने की सोनू की खिंचाई इसी बीच सोनू सूद आकर कपिल को वहां से ले जाते हैं। सेट पर पहुंचने के बाद कपिल शर्मा, सोनू सूद की खिंचाई करते हुए अमिताभ से कहते हैं, 'बच्चन सर अभी इनके घर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की रेड पड़ी थी। इनको आना चाहिए था क्या करोड़पति खेलने के लिए? पर देखो आ गए ये।' यह सुनते ही सोनू सूद और अमिताभ बच्चन हंसने लगते हैं। कपिल, अमिताभ से कहते हैं कि वह जब-जब उनके शो पर आते हैं उनकी मार्केट वैल्यू बढ़ जाती है। अमिताभ जब शो में 4 घंटे लेट आने पर कपिल शर्मा की खिंचाई करते हैं तो उन्हें बिग बी से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया। कपिल ने बताया कि कैसे अमिताभ ने 2 मिनट की देरी से आने पर उनसे माफी मांगी थी। 'कौन बनेगा करोड़पति 13' में सोनू सूद और कपिल शर्मा ने जो भी रकम जीती, वह सूद चैरिटी फाउंडेशन को गई। ऐक्टर का यह फाउंडेशन एक हॉस्पिटल खोलने वाला है, जहां जरूरतमंदों को मुफ्त में दवाइयां दी जाएंगी। सोनू सूद ने बताया कि ऐक्टर बनने से पहले वह हमेशा 'कौन बनेगा करोड़पति 13' में आने के लिए कोशिश करते रहते थे। अब 20 साल बाद उन्हें शो में आने का मौका मिला है।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/30jk9KQ
via IFTTT

No comments:

Post Bottom Ad

Pages