() और महीप कपूर (Maheep Kapoor) की बेटी (Shanaya Kapoor) बॉलिवुड फिल्मों में डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। शनाया कपूर ने हाल ही में अपनी डेब्यू फिल्म () की शूटिंग शुरू की है। संजय कपूर ने अपनी बेटी के साथ पुरानी तस्वीरें शेयर करते हुए एक प्यारा नोट लिखा है। संजय कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर छह तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में उनकी पत्नी, बेटी और बेटा नजर आ रहा है। संजय कपूर ने इसके साथ कैप्शन लिखा, 'नई शुरुआत, आप पर गर्व है, मेहनत करो, फोकस करो, ये तो बस शुरुआत है, आसमान लिमिट है।' उनकी इस पोस्ट पर अमृता अरोड़ा, फराह खान, वर्धा खान, करण बूलानी, भावना पांडे सहित तमाम सिलेब्स ने कॉमेंट किया है। शनाया कपूर डायरेक्टर शशांक खेतान की फिल्म से गुरफतेह पीरजादा और लक्ष्य लालवानी के साथ डेब्यू करेंगी। वहीं, शनाया कपूर सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें और डांस वीडियोज शेयर करती रहती हैं। बताते चलें कि शनाया कपूर भले फिल्मी पर्दे पर नजर न आई हो लेकिन वह बॉलिवुड इंडस्ट्री में अपनी शुरुआत कर चुकी हैं। शनाया कपूर ने अपनी कजिन जान्हवी कपूर की फिल्म 'गुंजन सक्सेना: द करगिल गर्ल' में बतौर अस्सिटेंट डायरेक्टर काम की जिम्मेदारी संभाली थी।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3c7YGq9
via IFTTT

No comments:
Post a Comment