इस वक्त सारा अली खान () अपने एक वीडियो के कारण सुर्खियां बटोर रही हैं। सारा को हाल ही ऐक्टर विकी कौशल () के साथ स्पॉट किया गया। सारा ने सभी पपाराजी को हाथ जोड़कर नमस्ते किया और फिर अपनी कार की ओर बढ़ गईं। लेकिन इस दौरान उन्होंने कुछ ऐसा किया कि सोशल मीडिया पर लोग तारीफें कर रहे हैं। दरअसल जब सारा अपनी कार में बैठीं तो एक फैन उनके पास समोसा पाव लेकर आया। उसने सारा को समोसा पाव ऑफर किया तो सारा ने तुरंत ही अपनी गाड़ी का शीशा खोला और फैन से बोलीं, 'चलो दे ही दो।' इतना कहकर सारा ने खुशी-खुशी वह समोसा ले लिया और फैन का शुक्रिया अदा किया। फैन्स सारा के इस 'डाउन टू अर्थ' एटिट्यूड की तारीफें कर रहे हैं। सारा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। विरल भयानी द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो पर लोग खूब कॉमेंट कर रहे हैं। कोई सारा को 'सबसे हंबल ऐक्ट्रेस' बता रहा है तो कोई उनकी परवरिश की तारीफ कर रहा है। सारा कुछ दिन पहले ही बेस्ट फ्रेंड जान्हवी कपूर () के साथ केदारनाथ दर्शन के लिए गई थीं। सारा ने उसकी तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। तब भी फैन्स ने सारा की बेहद तारीफें कीं। प्रफेशनल फ्रंट की बात करें तो सारा जल्द ही फिल्म 'अतरंगी रे' में नजर आएंगी। इसमें उनके अलावा ऐक्टर धनुष और अक्षय कुमार नजर आएंगे।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3kuptld
via IFTTT

No comments:
Post a Comment